Home » ‘काम के दौरान मैनेजर करता था अब्यूज’, सोशल मीडिया पर एक फ्रेशर ने पोस्ट कर शेयर किया अपना दर्द

‘काम के दौरान मैनेजर करता था अब्यूज’, सोशल मीडिया पर एक फ्रेशर ने पोस्ट कर शेयर किया अपना दर्द

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : अभी कुझ दिनों पहले महाराष्ट्र के पुणे में एक 26 साल की युवती की मौत का मामला उभर का सामने आया था। उसकी मौत के बाद उसकी मां ने युवती के बॉस पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक भावुक पोस्ट किया था। मां ने बेटी के बॉस पर आरोप लगाया था कि उसके बॉस ने उससे इतना काम लिया कि वह तनाव में आ गई थी। उसके ऊपर लगातार ज्यादा से ज्यादा काम का प्रेशर डाला जा रहा था, आखिर काम के बोझ में दबी उनकी बेटी की मौत हो गई। इस घटना के सामने आने के बाद से कई कंपिनयों के कर्मचारियों ने अपने-अपने बॉस से प्रताड़ित की कहानी बयां कर रहे है या कर रही है। इसी कड़ी में रोमा नाम की एक फ्रेशर ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द शेयर किया।

उसने लिखा कि “जब मैं TCS में एक फ्रेशर थी और एक साल के अनुबंध पर काम कर रही थी, उस समय मेरी टीम लीड मुझे और अन्य फ्रेशर्स को यौन उत्पीड़न का शिकार बना रहा था। इसके अलावा, हम पर अत्यधिक काम का दबाव भी डाला जा रहा था क्योंकि हमने उसके गलत व्यवहार का विरोध किया था। इस मुश्किल समय में मेरे पास दो ही विकल्प थे—या तो TCS को उससे ज्यादा पैसे लौटाऊं जितना मैंने कमाया था, या फिर उसी व्यक्ति के साथ काम करती रहूं, जिसने हमारा मानसिक और शारीरिक शोषण किया।”

इस पोस्ट को रोमा ने (@romaticize) ने अपने X हैंडल पर साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने कार्यस्थल पर होने वाले शोषण और दबाव का अनुभव बताया है। यह अनुभव न केवल कार्यस्थल पर उत्पीड़न की गंभीरता को उजागर करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि ऐसी परिस्थितियों से निपटने में कितनी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने ऐसे मुद्दों पर जागरूकता फैलाने का प्रयास किया है, जो आज भी कई लोगों की हकीकत हैं।

Read Also- होटल में Raid, छह बंडलों में मिले 94 लाख रुपए, JSSC कनेक्शन की चल रही जांच

Related Articles