Home » Jamshedpur News : नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में जमशेदपुर में निकाली गई विशाल पदयात्रा, विधायक पूर्णिमा साहू ने किया नेतृत्व, मीरा मुंडा भी हुई शामिल

Jamshedpur News : नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में जमशेदपुर में निकाली गई विशाल पदयात्रा, विधायक पूर्णिमा साहू ने किया नेतृत्व, मीरा मुंडा भी हुई शामिल

Jamshedpur News : नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तीकरण के नए युग का उद्घोष : पूर्णिमा साहू

by Birendra Ojha
Jamshedpur Nari Shakti Vandan Adhiniyam Support Padyatra Poornima Sahu Meera Munda
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पारित ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में लौहनगरी जमशेदपुर में गुरुवार को महिला आरक्षण बिल के समर्थन में विशाल ‘नारी शक्ति वंदन पदयात्रा’ का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा का नेतृत्व जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने किया, जिसमें हजारों महिलाओं की भागीदारी देखने को मिली।

एग्रिको ट्रैफिक सिग्नल के समीप दुर्गा पूजा मैदान से शाम करीब 5 बजे शुरू हुई पदयात्रा भालूबासा हरिजन स्कूल मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान पूरे मार्ग में महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। भारत माता की जय और नारी शक्ति जिंदाबाद जैसे नारों से वातावरण गुंजायमान रहा। महिलाओं ने हाथों में महिला सशक्तीकरण और अधिनियम से जुड़े संदेश लिखी तख्तियां लेकर समर्थन जताया।

पदयात्रा में झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक झलक भी देखने को मिली, जहां कई महिलाएं पारंपरिक वाद्ययंत्रों व परिधानों में शामिल हुईं। इसके साथ ही, स्काउट एंड गाइड के सदस्यों ने भी भाग लिया। भालूबासा हरिजन स्कूल मैदान में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023’ के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। इस दौरान महिलाओं ने सामूहिक हस्ताक्षर कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि यह भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का ऐतिहासिक क्षण है, जब महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने इसे एक दूरदर्शी निर्णय बताते हुए कहा कि इससे नीति-निर्माण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और देश की आधी आबादी को नेतृत्व का सशक्त अवसर मिलेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कदम को महिला सशक्तीकरण की दिशा में ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इस अधिनियम के लागू होने से संसद में महिलाओं की भागीदारी 13.63 प्रतिशत से बढ़कर 33 प्रतिशत हो जाएगी, जो सामाजिक परिवर्तन की नई दिशा तय करेगा।

पूर्णिमा साहू ने कहा कि भारत की धरती पर अनेक महान महिलाओं ने अपने संघर्ष और समर्पण से समाज में नई चेतना का संचार किया है। उन्होंने यह सिद्ध किया है कि उचित अवसर और समर्थन मिलने पर महिलाएं हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

इस पदयात्रा में राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण, पोटका की पूर्व प्रत्याशी मीरा मुंडा, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रूबी झा, जिला मंत्री रीना चौधरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलु मछुआ, संध्या सिंह, मीरा सिंह, संजना साहू, अंजली सिंह, बिमला साहू, दशमी पुरती, कैलाशपति मिश्रा, मीरा झा, नीलम देवी, शीलू साहू, ममता पुष्टि, सुधा यादव समेत कई अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

Read Also: Jamshedpur News: धमाकों के बीच ईरान के होर्मुज जलडमरूमध्य में डटा रहा जमशेदपुर का कैप्टन, जानें खतरे के बीच से कैसे आए बाहर

Related Articles

Leave a Comment