Home » Saurabh Rajput Murder Case : 14 दिन बाद जेल में मिले साहिल और मुस्कान हुए भावुक, लेकिन नहीं हुई कोई बातचीत

Saurabh Rajput Murder Case : 14 दिन बाद जेल में मिले साहिल और मुस्कान हुए भावुक, लेकिन नहीं हुई कोई बातचीत

मर्चेंट नेवी में कार्यरत सौरभ राजपूत की हत्या के आरोपी साहिल व मुस्कान ने जेल में एक साथ रहने की इच्छा जाहिर की थी, लेकिन जेल के मैन्युअल के कारण दोनों को अलग-अलग बैरकों में रखा गया है।

by Yugal Kishor
muskan-and-sahil-met-
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेरठ: सौरभ राजपूत हत्याकांड में आरोपी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला, जो वर्तमान में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं, 14 दिन बाद एक-दूसरे से मिले। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई उनकी पेशी में दोनों एक ही कमरे में थे। हालांकि, इस मुलाकात में दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई, लेकिन दोनों भावुक नजर आए। पेशी के बाद उन्हें फिर से अलग-अलग बैरकों में भेज दिया गया।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई पेशी

मेरठ जिला जेल प्रशासन के अनुसार, मुस्कान और साहिल की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई और दोनों ने एक-दूसरे को देखा। लगभग दो मिनट तक दोनों एक-दूसरे के सामने थे, लेकिन इस दौरान कोई शब्दों का आदान-प्रदान नहीं हुआ। दोनों की अगली पेशी 15 अप्रैल को होगी।

जेल में साथ रहने की जताई थी इच्छा

जेल प्रशासन ने बताया कि मुस्कान और साहिल को जेल के नियमों के अनुसार अलग-अलग बैरकों में रखा गया है। हालांकि, दोनों ने एक साथ रहने की इच्छा जाहिर की थी, लेकिन जेल के मैन्युअल के कारण यह संभव नहीं हो सका।

मुस्कान सीख रही सिलाई, साहिल कर रहा खेती

इसके अलावा, मेरठ जेल प्रशासन ने मुस्कान और साहिल को उनके रुचि के अनुसार जेल में कार्य करने की अनुमति दी है। मुस्कान ने सिलाई-कढ़ाई का काम सीखने की इच्छा जताई, जबकि साहिल ने खेती-किसानी में रुचि दिखाई। जेल प्रशासन ने उनकी इच्छा के मुताबिक उन्हें संबंधित कार्यों में शामिल किया है, जिससे न सिर्फ वे जेल में अपना समय उपयोगी तरीके से बिता सकेंगे, बल्कि उनके आचरण का भी मूल्यांकन किया जाएगा। यह घटना कई सवाल खड़े करती है, खासकर इस हत्याकांड की गंभीरता और दोनों आरोपियों की जेल में रहते हुए एक-दूसरे से मुलाकात के संदर्भ में। अब देखना होगा कि आगामी पेशी में क्या नया मोड़ आता है।

क्या है सौरभ राजपूत मर्डर केस

मर्चेंट नेवी में कार्यरत सौरभ राजपूत की हत्या का मामला पूरे देश में काफी चर्चित रहा। हत्या का आरोप सौरभ राजपूत की पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला पर है। पुलिस की जांच के अनुसार मुस्कान व साहित में प्रेम संबंध थे। सौरभ राजपूत के छुट्टी पर घर लौटने के बाद दोनों ने उसकी हत्या की साजिश रची। सौरभ की हत्या के बाद उसके शव को टंकी में रखकर उसमें सीमेंट भर दिया गया था।

Read Also- Explosion Gujarat Firecracker Factory : गुजरात पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट : तेरहवीं के लिए गए परिवार के 11 सदस्यों की मौत, अकेली रह गईं गीताबाई

Related Articles