Home » नया रूप, सस्ता किराया, वंदे भारत से कितनी अलग होगी ‘वंदे साधारण’, जानें…

नया रूप, सस्ता किराया, वंदे भारत से कितनी अलग होगी ‘वंदे साधारण’, जानें…

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने अब एक नई ट्रेन वंदे साधारण चलान की घोषणा की है, जिस मार्च तक पटरियों पर उतार दिया जाएगा। यह ट्रेन भारत के विभिन्न क्षेत्रों के बीच साधारण और उचित किराये पर यात्रा करने के लिए उपलब्ध होगी। वंदे साधारण को ऐसे रूट पर चलाने की तैयारी है, जिन रूटों पर प्रवासी मजदूरों की आवाजाही अधिक है और ट्रेनों में भारी भीड़ रहती है। इसके लिए रेलवे ने सर्वे भी कराया है।

ट्रेन को बनाने की प्रक्रिया हो चुकी है शुरू

रेलवे के आधिकारिक सूत्र के अनुसार वंदे साधारण ट्रेन को बनाने की प्रक्रिया इंटेग्रल कोच फैक्ट्री (ICF), चेन्नई में शुरू हो चुकी है। इसे अगले कुछ महीने में तैयार कर लिया जाएगा। इन ट्रेनों में 24 एलएचबी कोच होंगे और दो इंजन लगाए जाएंगे। इस ट्रेन में 22 डिब्बे होंगे, जिनमें जिनमें से 12 डिब्बे स्लीपर क्लास के, 8 डिब्बे द्वितीय श्रेणी (बैठने वाले) के और 2 डिब्बे लगेज रैक होंगे। यह ट्रेन पुश-पुल तकनीक का उपयोग करके चलाई जाएगी, जिससे इसकी रफ्तार बढ़ा दी जाएगी।

WAP-5 सीरीज के होंगे इंजन

रिपोर्ट्स के अनुसार ‘वंदे साधारण’ ट्रेन के इंजन WAP-5 सीरीज के होंगे, जो भारतीय रेलवे की मध्यम दूरी की तेज चलने वाली गाड़ियों के लिए बनाए जाते हैं। यह ट्रेन आम यात्री के लिए एक सुगम और किराये में सस्ती यात्रा का मौका प्रदान करेगी, जबकि उच्च गुणवत्ता और सुगमता इसके महत्वपूर्ण फीचर्स होंगे।

READ ALSO :

ट्रेन की खासियत

‘वंदे साधारण’ एक नई एयरोनॉटिक ट्रेन होगी, जिसमें एसी की आवश्यकता नहीं होगी। इस ट्रेन में दो इंजन लगाए जाएंगे, जो इसे स्वचालित तरीके से चलाएंगे और इसका किराया ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ से कम होगा। यह ट्रेन अद्वितीय तकनीक का उपयोग करके 50 सेकेंड में पूरी गति पकड़ेगी और नवंबर के अंत तक ट्रायल के तौर पर शुरू हो जाएगी। इसके बाद, लोकसभा चुनाव 2024 से पहले यह ट्रेन लांच की जाएगी।

Related Articles