हेल्थ डेस्क, नई दिल्ली : देश में इन दिनों अलग- अलग संक्रमित बीमारियां फैली हुई हैं। कहीं डेंगू, कहीं स्क्रब टाइफस तो कहीं निपाह वायरस का कहर देखने को मिल रहा है। जिससे न सिर्फ राज्य बल्कि केंद्र सरकार की भी चिंता बढ़ गई है। भारत सरकार के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया लगातार राज्यों से संपर्क में हैं।
पल-पल की रिपोर्ट ले रहे हैं। चूंकि, ये सभी संक्रमित बीमारी एक साथ देश के विभिन्न राज्यों में तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में लापरवाही महंगा पड़ सकती है। देश पहले कोरोना महामारी का सामना कर चुका हैं। ऐसे में कोई नहीं चाहता कि एक बार फिर हालात नियंत्रण से बाहर हो जाएं।
जानिए, किस राज्य में कौन सी बीमारी फैली हुई है
अभी देश के विभिन्न राज्यों में अलग-अलग बीमारी कहर बरपा रही है। ऐसे में आपको यह जानकारी होना जरूरी है कि कहां कौन सी बीमारी फैली हुई है। चूंकि, ये सभी संक्रमित बीमारियां हैं, जो एक से दूसरे व्यक्ति में तेजी से फैलती हैं। ऐसे में जानकारी ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है। अब आपको बताते हैं कि देश के किस राज्य में क्या स्थिति है। देश की राजधानी दिल्ली इन दिनों डेंगू की चपेट में है। इसके साथ ही देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश (यूपी) भी डेंगू के चपेट में हैं। वहीं, झारखंड-बिहार में भी डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। केरल में निपाह वायरस के मामले लगातार सामने आ रहा हैं। ओडिशा में स्क्रब टाइफस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इन सभी बीमारियों से लोगों की जान जाने लगी है, यह चिंता का विषय बनी हुई हैं।
निपाह को लेकर केरल में उठाए जा रहे सख्त कदम
केरल में निपाह वायरस के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। वहां पर अभी तक छह मरीजों में बीमारी की पुष्टि हो चुकी है। जबकि लगभग एक हजार से अधिक संक्रमितों की संपर्क में आए हैं, जिसकी जांच-पड़ताल की जा रही हैं। चूंकि, इसका वायरस तेजी से फैलता है। इसलिए केरल सरकार सख्त कदम उठा रही है। चार जिले संवेदनशील माने जा रहे हैं। संक्रमण वाले इलाके में स्कूल व ट्यूशन दो दिनों के लिए बंद कर दिये गये हैं। हाई रिस्क वाले 200 से अधिक लोगों पर विशेष रूप से निगाह रखी जा रही है। केंद्र सरकार की ओर से भेजी जा रही अलग-अलग टीमें में स्थिति का ज्यादा ले रही हैं।
आपके मन में सवाल चलता होगा कि निपाह वायरस कितना खतरनाक है? तो आइए इसके बारे में आपको वर्तमान स्थिति से अवगत कराते हैं। दरअसल, निपाह को लेकर इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने एक डराने वाली बात कह दी है। जिससे राज्य के साथ-साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम भी रेस हो गई है और इसपर कड़ी नजर रखीं हुई है।
ICMR ने क्या है?
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने निपाह को लेकर क्या कहा है, इसके बारे में आपको जानना जरूरी है। ताकि आप सावधान हो सकें और दूसरे
लोगों को भी सतर्क करें। आईसीएमआर ने कहा है कि निपाह वायरस कोरोना से भी ज्यादा खतरनाक है। निपाह वायरस से मृत्युदर 40 से 70 प्रतिशत है, जो कोरोना वायरस से होने वाली मौतों से काफी अधिक है। कोरोना में मृत्यु दर 2 से 3% थी। ऐसे में सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। इसके रोकथाम को लेकर आवश्यक कदम उठाने की जरूरत है।
केरल में क्यों फैल रहा निपाह वायरस?
केरल में निपाह वायरस क्यों फैल रहा है। यह सवाल भी आपके मन में आता होगा। हालांकि, इसका पता अभी तक आईसीएमआर भी नहीं लगा पाई है। आईसीएमआर ने कहा है कि केरल में निपाह वायरस क्यों फैल रही, इसका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है।
केरल में बढ़ते मामले को देखते हुए कर्नाटक सरकार अलर्ट
केरल में निपाह के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कर्नाटक सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है। चूंकि, केरल राज्य कर्नाटक का पड़ोसी राज्य है। ऐसे में आस-पास के राज्यों को विशेष तौर पर सावधानी बरती जा रही है। कर्नाटक सरकार की ओर से जारी सर्कुलर में कहा गया है कि खासकर केरल के चार जिले कोडागु, दक्षिण कन्नड़, चामराजनगर और मैसूर से आने वाले लोगों पर कड़ी निगरानी किया जाए। इन जिलों में अपने नागरिकों को जाने से बचने की सलाह दी गई, ताकि संक्रमण के फैलाव होने से बचा जा सकें। ये चारों जिला केरल व कर्नाटर का बार्डर क्षेत्र कहा जाता है।
निपाह वायरस का पहला केस कब मिला था?
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, निपाह वायरस का पहला मामला 1998 में सुंगई निपाह गांव में सामने आया था। इसे देखते हुए इसी गांव के नाम पर इसका नाम निपाह रखा गया।
कैसे फैलता है निपाह वायरस
निपाह वायरस एक जूनोटिक बीमारी है, जो जानवरों से इंसानों में फैलता है। ऐसा माना जाता है कि यह चमगादड़ के जरिए फैला है। इसके बाद सूअर, बकरी, घोड़े, कुत्ते, बिल्लियों से भी यह बीमारी फैली है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने सभी को अलर्ट किया है।
READ ALSO : एंबुलेंस में तड़पती रही गर्भवती, नहीं आई कोई नर्स, हो गया प्रसव
निपाह वायरस का क्या है लक्षण
– निपाह के लक्षण में मुख्य रूप से
– सिरदर्द
– मानसिक भ्रम
– उल्टी
– सांस लेने में परेशानी
– खार सहित अन्य शामिल हैं।
– ऐसी परिस्थिति में तत्काल चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।

