Home » BREAKING: भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार आईएएस विनय चौबे की तबीयत बिगड़ी, रिम्स अस्पताल में भर्ती…

BREAKING: भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार आईएएस विनय चौबे की तबीयत बिगड़ी, रिम्स अस्पताल में भर्ती…

by Neha Verma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) द्वारा हाल ही में गिरफ्तार किए गए झारखंड के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार, चौबे को उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) और गुर्दा (किडनी) से संबंधित समस्याओं की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया।

डॉ. ऋषि की निगरानी में चल रहा इलाज

रिम्स के मेडिसिन विभाग में उन्हें सह प्राध्यापक डॉ. ऋषि तुहीन गुड़िया की देखरेख में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों की टीम उनकी प्रारंभिक जांच में जुटी हुई है और आवश्यक परीक्षण किए जा रहे हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, उनकी हालत स्थिर है लेकिन चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

भ्रष्टाचार के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

गौरतलब है कि विनय कुमार चौबे को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने एक बड़े भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ पद का दुरुपयोग और आर्थिक अनियमितताओं के गंभीर आरोप हैं। गिरफ्तारी के बाद से वे न्यायिक हिरासत में थे।

रिम्स में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई

आईएएस अधिकारी की गंभीरता को देखते हुए रिम्स प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। अस्पताल परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

विनय चौबे की तबीयत बिगड़ने की खबर के बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल है। स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी के लिए अधिकारियों की निगाहें रिम्स पर टिकी हैं।

Related Articles