Home » RANCHI CRIME NEWS: पिस्का मोड़ में भिड़े दो गुट, फायरिंग में 2 घायल

RANCHI CRIME NEWS: पिस्का मोड़ में भिड़े दो गुट, फायरिंग में 2 घायल

by Vivek Sharma
RANCHI firing news
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची के पिस्का मोड़ इलाके में खाने को लेकर हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद संदीप थापा और संजय पांडेय गुट से जुड़े लोगों के बीच जमकर झड़प हो गई, जो देखते ही देखते गोलीबारी में बदल गई। इस घटना में 2 लोगों को गोली लगी है। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए।

दोनों पक्ष किसी खाने की दुकान पर मौजूद थे, जहां पहले आपसी विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष ने फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से 2 व्यक्ति घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

वहीं घायल को तुरंत सदर अस्पताल रांची ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके से खोखे बरामद किए हैं और दोनों गैंग से जुड़े लोगों की पहचान की जा रही है।

Related Articles