Home » PM Modi in Bihar : PM मोदी कल आएंगे बिहार, किसानों के साथ करेंगे संवाद, भागलपुर में बदली ट्रैफिक व्यवस्था

PM Modi in Bihar : PM मोदी कल आएंगे बिहार, किसानों के साथ करेंगे संवाद, भागलपुर में बदली ट्रैफिक व्यवस्था

पीएम मोदी का यह कार्यक्रम किसानों के कल्याण और उनकी समृद्धि के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

भागलपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 24 फरवरी को बिहार के भागलपुर हवाई अड्डे पर किसानों से संवाद करने के लिए आ रहे हैं। इस दौरान वह किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त के रूप में 22 हजार करोड़ रुपये की राशि जारी करेंगे। पीएम मोदी का यह कार्यक्रम किसानों के कल्याण और उनकी समृद्धि के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा। इस कार्यक्रम के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है, ताकि लोगों को कोई असुविधा न हो।

PM Modi in Bihar: भागलपुर के हवाई अड्डा पुलिस छावनी में तब्दील

भागलपुर के हवाई अड्डा परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा का जिम्मा एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) ने संभाल लिया है। एसपीजी की एक विशेष टीम हवाई अड्डा क्षेत्र में तैनात है, और चारों ओर सुरक्षा घेरा बना दिया गया है। हवाई अड्डे पर और उसके आसपास के क्षेत्रों में सख्त निगरानी रखी जाएगी। इसके अलावा, ट्रैफिक व्यवस्था में भी अहम बदलाव किए गए हैं।

PM Modi in Bihar: हवाई अड्डे तक पहुंचने के लिए एक किलोमीटर पैदल चलना होगा

हवाई अड्डा के पास तिलकामांझी चौक से लेकर हवाई अड्डा तक नो ट्रैफिक जोन रहेगा। इसका मतलब है कि लोग यहां से पैदल ही हवाई अड्डे तक पहुंच सकेंगे। किसी भी बड़े वाहन को शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी, जिससे ट्रैफिक जाम से बचा जा सके। हालांकि, एंबुलेंस को जाने की अनुमति होगी, लेकिन उन पर अनावश्यक हूटर बजाने पर कार्रवाई की जाएगी।

PM Modi in Bihar: यहां की गई है पार्किंग की व्यवस्था

नवगछिया से आने वाले लोगों के लिए हवाई अड्डे के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वे हाउसिंग बोर्ड परिसर और सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के पास अपनी गाड़ियां पार्क कर सकते हैं। इसके अलावा, सभा स्थल के चारों ओर 3500 बसों और 8000 छोटी गाड़ियों के पार्किंग की व्यवस्था की गई है। अजगैबीनाथ की दिशा से आने वाले वाहनों के लिए टोल प्लाजा के पास पार्किंग का इंतजाम किया गया है।

100 यूनिट शौचालय और 15 वाटर एटीएम

भागलपुर के डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि सभा स्थल पर 100 यूनिट शौचालय और 15 वाटर एटीएम की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, खानपान के लिए वेंडरों को दुकान लगाने की अनुमति दी गई है। साथ ही, पेयजल और शौचालय की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। कहलगांव से आने वाले वाहनों के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज और ट्रिपल आईटी में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

PM Modi Bihar: पीएम के हेलीकॉप्टर के लिए अलग हेलीपैड

भागलपुर हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर के उतरने के लिए एक अलग हेलीपैड बनाया गया है, ताकि किसी भी अन्य नेता का हेलीकॉप्टर यहां लैंड न कर सके। राज्यपाल, मुख्यमंत्री और अन्य केंद्रीय मंत्रियों के लिए अलग हेलीपैड बनाए गए हैं। एक इमरजेंसी हेलीपैड भी तैयार किया गया है, जो किसी भी आपात स्थिति में काम आ सके।

Read Also- AYUSHMAN BHARAT YOJNA : आयुष्मान भारत योजना के तहत झारखंड में कराना है बीमारी का इलाज तो ये नंबर करे डायल

Related Articles