Home » RANCHI NEWS: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड दौरे को लेकर डीसी ने की बैठक, ये दिया निर्देश

RANCHI NEWS: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड दौरे को लेकर डीसी ने की बैठक, ये दिया निर्देश

by Vivek Sharma
DC MEETING FOR PRESIDENT
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 28 दिसंबर से 30 दिसंबर तक प्रस्तावित झारखंड दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इस क्रम में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और वरीय पुलिस अधीक्षक रांची राकेश रंजन की संयुक्त अध्यक्षता में पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें राष्ट्रपति दौरे की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वागत-सत्कार और कार्यक्रम स्थलों की व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने सभी विभागों को स्पष्ट जिम्मेदारी सौंपते हुए निर्देश दिया कि राष्ट्रपति महोदया का दौरा पूरी तरह त्रुटिरहित, सुरक्षित और सुव्यवस्थित होना चाहिए। उन्होंने विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियां पूर्ण करने पर जोर दिया।

सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता

बैठक के दौरान साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, पार्किंग, विद्युत आपूर्ति, अग्निशमन, स्वास्थ्य सुविधाएं और यातायात नियंत्रण जैसे बिंदुओं की विभागवार समीक्षा की गई। रूटलाइन और कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश पुलिस प्रशासन को दिए गए। साथ ही सीसीटीवी निगरानी, बैरिकेडिंग, पास सिस्टम और ड्रोन से निगरानी को सुदृढ़ करने पर बल दिया गया। यातायात प्रबंधन के तहत डायवर्जन प्लान, आपातकालीन मार्ग और पार्किंग व्यवस्था को अंतिम रूप देने का निर्देश दिया गया। स्वास्थ्य विभाग को संबंधित अस्पतालों को अलर्ट मोड में रखने तथा आपात चिकित्सा सेवाओं की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त

उपायुक्त ने कहा कि सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन सजगता, संवेदनशीलता और पूर्ण जिम्मेदारी के साथ करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि तैयारियों की निरंतर समीक्षा की जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

READ ALSO: RANCHI NAGAR NIGAM: अब जलस्रोतों के किनारे अवैध अतिक्रमण पर चलेगा बुलडोजर, जानें क्या है निगम की तैयारी

Related Articles