Ramgarh: रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के कोठार वार्ड संख्या-29 में स्थित एक पुलिया ध्वस्त हो गई, जिससे एनएच-23 से चाचा जेल रोड और वार्ड संख्या-32 की ओर जाने वाला मार्ग बाधित हो गया। पुलिया गिरने के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना इस मार्ग का उपयोग करने वाले लोग और वाहनों को अब लंबा रास्ता करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस पुलिया का निर्माण 2013-14 में किया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का अभाव था, जिसके कारण पुलिया समय से पहले ही क्षतिग्रस्त हो गई थी और अब पूरी तरह ध्वस्त हो गई। लोगों का ये भी कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया गया।घटना की सूचना मिलते ही नगर परिषद की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही पुलिया को दुरुस्त कर लिया जाएगा।
RAMGARH: कोठार में पुलिया टूटी, आवागमन हुआ बाधित
घटना की सूचना मिलते ही नगर परिषद की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया
11

