Home » Ramgarh Crime : हत्या करने पहुंचे थे अपराधी, नहीं मिला युवक तो खुद को मार ली गोली

Ramgarh Crime : हत्या करने पहुंचे थे अपराधी, नहीं मिला युवक तो खुद को मार ली गोली

Ramgarh Crime : रामगढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि अंकित ने जब खुद पर गोली मारी तो उतेश उसकी पिस्तौल लेकर भाग गया।

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़ : रामगढ़ जिला में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। अपराधी पिस्टल लेकर एक युवक की हत्या करने पहुंचे थे। लेकिन जब वह युवक नहीं मिला तो उसने खुद को गोली मार ली। इस बात का खुलासा रामगढ़ थाना प्रभारी के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में हुआ है।

शहर के बंगाली टोला निवासी अंकित यादव और उतेश गोस्वामी एक बड़ी साजिश के तहत पारसोतिया मुहल्ला निवासी मधुसूदन प्रसाद राय के घर पहुंचे। वे उनके बेटे विकास को मारने गए थे। लेकिन विकास नहीं मिला। फिर अपराधी ने खुद को गोली मार ली। रामगढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि अंकित ने जब खुद पर गोली मारी तो उतेश उसकी पिस्तौल लेकर भाग गया। बाद में अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और घायल अंकित को लेकर फरार हो गया।

थाना प्रभारी के बयान पर दर्ज प्राथमिकी से स्पष्ट है कि अंकित और उतेश जब पारसोतिया मुहल्ला निवासी मधुसूदन प्रसाद राय के घर के पश्चिमी दरवाजे के पास पहुंचे तो उन लोगों ने उनके साथ नोक झोंक की। जब उन्होंने अपने घर का दरवाजा बंद कर लिया तो अंकित यादव ने अपनी कमर से पिस्तौल निकाली और खुद को गोली मार ली। इसके बाद उतेश गोस्वामी ने उस पिस्टल को ठिकाने लगा दिया।

9 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप

पूछताछ के दौरान मधुसूदन प्रसाद राय और उनकी पत्नी शीला देवी ने बताया कि अंकित यादव और उतेश गोस्वामी उनके बेटे विकास को खोज रहे थे। वे लोग 09 लाख की रंगदारी मांग रहे थे। जब उन लोगों ने दरवाजा बंद कर लिया तो कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज सुनाई पड़ी।

पुलिस को घटनास्थल पर ब्लड स्टेन, खून लगी मिट्टी, 7.65 एमएम का खोखा मिला। पुलिस जब घायल अंकित यादव का बयान लेने अस्पताल पहुंची तो उसके दाहिने हाथ से बारुद की गंध आ रही थी। सीसीटीवी कैमरे में भी अंकित यादव खुद को गोली चलाते हुए दिखाई दिया है। इसके बाद उतेश गोस्वामी के छिपाया गया हथियार कोयरी टोला स्थित बैजनाथ महतो के पुराने बाथरूम के बगल में झाड़ी में मिला। पुलिस ने उस हथियार को बरामद किया तो उसके चेंबर में एक लोडेड गोली भी मिली है।

Read Also: Ramgarh Firing: रामगढ़ में पारिवारिक विवाद में युवक को मारी गोली, हालत नाजुक

Related Articles

Leave a Comment