Home » Ramgarh Crime : रामगढ़ में हत्यारोपी के घर के पास ही टुकड़ों में मिला युवक का शव, तीन महीने से था लापता

Ramgarh Crime : रामगढ़ में हत्यारोपी के घर के पास ही टुकड़ों में मिला युवक का शव, तीन महीने से था लापता

by Anand Mishra
Ramgarh Crime
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ramgarh (Jharkhand) : पुलिस ने रामगढ़ शहर के शिबू कॉलोनी नेहरू रोड से तीन महीने से लापता युवक का शव टुकड़ों में बरामद किया है। गुरुवार की देर रात पुलिस ने शव के टुकड़े हत्यारे के घर के समीप से ही बरामद किया। पुलिस ने एक हत्यारे को गिरफ्तार भी किया है। इस मामले की पुष्टि करते हुए रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे ने बताया कि फिलहाल यह शव तीन महीने से लापता सोनू कुमार राम का प्रतीत हो रहा है। आधिकारिक पुष्टि फॉरेंसिक जांच के बाद ही होगी।

विश्वकर्मा पूजा के दिन से ही लापता था सोनू

मृतक रामगढ़ छावनी परिषद के स्टाफ क्वार्टर में रहता था। वह विश्वकर्मा पूजा के दिन 17 सितंबर से ही लापता था। इस मामले में मृतक सोनू राम के पिता विजय राम ने रामगढ़ थाने में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई गई थी। उन्होंने बेटे को को तलाशने के लिए लोगों के साथ मिलकर आंदोलन भी किया था। लेकिन, सोनू का पता नहीं चला सका।

अंतिम लोकेशन रंजीत सिंह उर्फ नाना भाई के घर के पास

नेहरू रोड शिबू कॉलोनी के रहने वाले रंजीत सिंह उर्फ नाना भाई के घर के पास ही सोनू के मोबाइल का लास्ट लोकेशन पुलिस को मिला था। पिछले कई महीनों से पुलिस उसे तलाश रही थी। सोनू का कोई पता नहीं चला, तो घर वालों और मोहल्ले वालों पर पुलिस ने नजर दौड़ाई। इस दौरान जब रंजीत सिंह उर्फ़ नाना भाई से पूछताछ हुई तो वह टूट गया। उसने खुद पुलिस को वह जगह दिखाई जहां सोनू की हत्या की गई थी। साथ ही उसकी लाश के टुकड़े कर अलग-अलग ठिकानों पर फेंका गया था।

अवैध संबंध को लेकर पूछताछ कर रही पुलिस

सोनू कुमार राम की हत्या के पीछे का कारण अवैध संबंध हो सकता है। पुलिस हत्यारे से इस मामले में पूछताछ कर रही है। पुलिस को कुछ संकेत भी मिले हैं। हत्यारे के परिवार वालों से भी पूछताछ हो रही है।

Related Articles