Home » RANCHI DC NEWS: होली की छुट्टियों के बाद डीसी ने किया समाहरणालय के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण, जानें फिर क्या हुआ

RANCHI DC NEWS: होली की छुट्टियों के बाद डीसी ने किया समाहरणालय के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण, जानें फिर क्या हुआ

छुट्टी पर रहनेवाले कर्मचारियों के आवेदन की जांच, बिना सूचना अनुपस्थित रहनेवाले कर्मचारियों को शो-कॉज

by Vivek Sharma
RANCHI: होली की छुट्टियों के बाद रांची डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने समाहरणालय के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया, अनुपस्थित कर्मचारियों को शो-कॉज नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: होली की छुट्टियों के बाद डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने शनिवार को समाहरणालय परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ब्लॉक-ए के सभी कार्यालयों का निरीक्षण कर उपस्थित कर्मियों की कार्यप्रणाली और व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कार्यालय में उपस्थित कर्मचारियों से कार्य संबंधी जानकारी भी ली और आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने छुट्टी पर रहने वाले कर्मचारियों के आवेदन पत्रों की भी जांच की तथा यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिये कि सभी कर्मचारी नियमानुसार अवकाश आवेदन प्रस्तुत करें। जिन कर्मचारियों के बारे में यह पाया गया कि वे कार्यालय प्रधान को पूर्व सूचना दिए बिना अनुपस्थित थे। उनके विरुद्ध संबंधित कार्यालय प्रधानों को शो-कॉज नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया। अर्जुन मुण्डा सहायक सामान्य शाखा, लनिता कुमार महतो और विकास जायसवाल जिला कल्याण शाखा को शोकॉज करने का निर्देश दिया गया।

आईडी कार्ड व नेमप्लेट नहीं लगाने पर चेतावनी

उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान कार्यालयों में कर्मियों को आईडी कार्ड अनिवार्य रूप से धारण करने तथा अपने-अपने टेबल पर नेमप्लेट प्रदर्शित करने का निर्देश दिया। जिन कर्मचारियों द्वारा इन निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा था, उन्हें सख्त चेतावनी दी गई और भविष्य में ऐसा नहीं करने की हिदायत दी गई। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी अनुशासित और जिम्मेदार ढंग से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। इसके लिए कार्यालय प्रधानों को भी अपने अधीनस्थ कर्मियों की नियमित उपस्थिति के साथ कार्यप्रणाली पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया।

स्वच्छता पर विशेष जोर

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर में लगाए गए पौधों की नियमित देखरेख, स्वच्छता एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि परिसर की स्वच्छता और हरियाली बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

ये रहे मौजूद

इस दौरान अपर समाहर्त्ता, रांची रामनारायण सिंह, अपर जिला दण्डाधिकारी (विधि-व्यवस्था) रांची राजेश्वरनाथ आलोक, उपसमाहर्त्ता नजारत सुदेश कुमार तथा जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला पंचायती राज पदाधिकारी राजेश कुमार साहू उपस्थित थे।

READ ALSO: RANCHI MUNICIPAL CORPORATION: प्रशासक ने की अधिकारियों संग बैठक, बोले- अवैध विज्ञापन लगाने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई

Related Articles

Leave a Comment