RANCHI: सिकोकई कराटे इंटरनेशनल झारखंड और इंटरनेशनल मार्शल आर्ट अकादमी के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को कामिल बुल्के पथ स्थित संत जोसफ क्लब में बेल्ट सेरेमनी का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रेडिंग में सफल रहे कराटे खिलाड़ियों को सिकोकई कराटे इंटरनेशनल झारखंड के राज्य प्रतिनिधि सह इंटरनेशनल मार्शल आर्ट अकादमी के तकनीकी निदेशक शिहान सुनील किस्पोट्टा ने येलो से ब्लैक बेल्ट तक बेल्ट एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया।जिसमें येलो बेल्ट के 9, ऑरेंज बेल्ट के 5, ग्रीन बेल्ट के 10, ब्लू बेल्ट के 8, पर्पल बेल्ट के 5, ब्राउन बेल्ट के 12 और ब्लैक बेल्ट के 4 कराटे खिलाड़ी शामिल है।
आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है कराटे
ब्लैक बेल्ट खिलाड़ियों को शिहान सुनील किस्पोट्टा के द्वारा उनके पुराने ब्राउन बेल्ट को हटाकर ब्लैक बेल्ट पहनाया गया। साथ ही उन्हें प्रथम डैन की उपाधि से नवाजा गया। शिहान सुनील किस्पोट्टा ने कहा कि कराटे एक ऐसा खेल है जो आत्मरक्षा के साथ-साथ आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है और खिलाड़ियों के बीच में अनुशासन लाता है। इस खेल में जुड़ने वाले हर एक खिलाड़ियों का सपना होता है कि वह समय पर ब्लैक बेल्ट को प्राप्त कर सके। 3 साल की कड़ी मेहनत और लगन से इस बेल्ट को प्राप्त करते हैं। इस दौरान इंटरनेशनल मार्शल आर्ट अकादमी के अध्यक्ष संसाइ अनिल किस्पोट्टा, राकेश तिर्की, उमा शंकर महतो, रवि कुमार सिंह, स्वस्तिका तफरदार व अभिभावक के साथ खेल प्रेमी आदि उपस्थित थे।
इन्हें मिला बेल्ट
ब्लैक बेल्ट: कृतिका कुमारी, साक्षी ओझा, सुनैना सेनापति, आद्रिका बनर्जी
येलो बेल्ट : अभिज्ञान तेज, अर्चना कुमारी, अन्य तिरु शालिनी स्वरूप, दर्शन नयन, बिमला कच्छ, त्विशा सिंह, अमायरा अदित
ऑरेंज बेल्ट: आर्य सरकार, आराध्य गणपति, अश्विन महतो, यामी मुंडा, कनक कुमारी
ग्रीन बेल्ट: सिमरा सोहेल, रेयांश झा, आव्या तिरु, इरा सोनल खलखो, महिका कुमारी, अविशी सिंह, प्रारब्ध सिंह, अंशिका सोनम उरांव, साक्षी उरांव
ब्लू बेल्ट: चंदा कुमारी, ध्रुव गुप्ता, महिमा जोसफ तिर्की, मार्टिन जोसफ तिर्की, अनुष्का वर्मा, दीपाली सिंह, रॉबिंसन एक्का
पर्पल बेल्ट: चेरिल जीवी हेम्ब्रोम, आश्विक सिंह, आयुष कुमार, ऋषिका कुमारी
ब्राउन बेल्ट: अभिज्ञान, आरोहण हंस, भार्गव हंस, एरोन शीतल खलखो, अभिनव, सुजय तिगा, अनिमेष अग्रवाल, अदिति रेवा टोप्पो, प्रिंस राज, अक्षता, सुशील कुमार, निशा अग्रवाल, सानवी कुमारी, किमया

