Home » RANCHI NEWS: जनता दरबार में समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादी, जानें क्या किया डीसी ने

RANCHI NEWS: जनता दरबार में समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादी, जानें क्या किया डीसी ने

दिव्यांग को आवेदन पर तत्काल मिली ई-ट्राईसाइकिल, अनगड़ा अंचल अधिकारी को शोकॉज

by Vivek Sharma
RANCHI: रांची जनता दरबार में दिव्यांग को इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल मिली, जमीन विवाद सहित कई शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की गई।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जनता दरबार आम लोगों के लिए राहत पहुंचाने वाला साबित हो रहा है। सोमवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आयोजित इस दरबार में विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें लेकर फरियादी उनके पास पहुंचे। इस दौरान ईटकी निवासी दिव्यांग रामेश्वर महतो को बड़ी राहत मिली। उन्होंने इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल के लिए आवेदन दिया, जिस पर उपायुक्त ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। परिणामस्वरूप रामेश्वर महतो को इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल दी गई। उन्होंने प्रशासन के प्रति आभार जताया।

अंचल अधिकारी से जवाब तलब

इसके अलावा जनता दरबार में अनगड़ा अंचल से आए एक मामले में जमीन को फर्जी दस्तावेज के माध्यम से हड़पने की शिकायत सामने आई। इस पर उपायुक्त ने तत्काल अंचल अधिकारी से जवाब तलब करते हुए शोकॉज जारी करने का निर्देश दिया। साथ ही पूरे मामले की जांच सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी से कराकर रिपोर्ट सौंपने को कहा। इसके अलावा पंजी-2 सुधार, भूमि सीमांकन, दाखिल-खारिज में देरी, अतिक्रमण और रसीद निर्गत नहीं होने जैसी कई शिकायतें भी सामने आईं।

उपायुक्त ने सभी मामलों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द निष्पादन करने के निर्देश दिए और स्पष्ट किया कि राजस्व मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी शिकायतों पर भी त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। पात्र लाभुकों को समय पर योजना का लाभ दिलाने को भी कहा गया। साथ ही एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए उपायुक्त ने घोषणा की कि अब मंगलवार के बजाय सभी अंचलों में जनता दरबार बुधवार को आयोजित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन सुनिश्चित हो सके।

READ ALSO: RANCHI SPORTS NEWS: कराटे में 22 स्वर्ण के साथ झारखंड ओवर ऑल चैंपियन

Related Articles

Leave a Comment