Home » Ranchi : JSSC-CGL आंदोलन में गिरफ्तार व लाठीचार्ज से घायल JDRF नेता देवेंद्र महतो रिहा

Ranchi : JSSC-CGL आंदोलन में गिरफ्तार व लाठीचार्ज से घायल JDRF नेता देवेंद्र महतो रिहा

by Shyam Kishor Choubey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में JSSC-CGL Exam परिणाम को रद्द करने की मांग को लेकर हुए आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज से घायल और गिरफ्तार झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JDRF) के नेता देवेंद्र महतो को बुधवार की देर शाम रिहा कर दिया गया। उन्हें रांची के कोतवाली थाने से पीआर बांड पर छोड़ा गया।

विधायक जयराम महतो ने की थी रिहाई की अपील

सूत्रों के अनुसार, देवेंद्र महतो की रिहाई को लेकर विधायक जयराम महतो ने रांची के एसएसपी से फोन पर बात की थी। साथ ही, उन्होंने झारखंड के डीजीपी से देवेंद्र महतो की रिहाई की अपील की थी। विधायक ने चेतावनी दी थी कि यदि देवेंद्र महतो को रिहा नहीं किया गया, तो आंदोलन और प्रदर्शन किए जाएंगे।

आंदोलन के दौरान हुआ था लाठीचार्ज और गिरफ्तारी

सोमवार को देवेंद्र महतो के नेतृत्व में छात्रों ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा 2023 के रिजल्ट को रद्द करने की मांग को लेकर बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया था। छात्रों के आक्रोश के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और देवेंद्र महतो सहित कई अन्य छात्रों को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा की गई लाठीचार्ज में देवेंद्र महतो को भी चोटें आईं थीं, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया था।

Related Articles