Home » RANCHI NEWS: महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार मामले में आरोपी के घर पर भीड़ का हमला, जानें फिर क्या हुआ 

RANCHI NEWS: महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार मामले में आरोपी के घर पर भीड़ का हमला, जानें फिर क्या हुआ 

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित कोकर इलाके में दो महिलाओं के साथ हुई अमानवीय घटना के बाद मामला लगातार गरमाता जा रहा है। गुरुवार को लोगों की भीड़ ने आरोपी के घर पर हमला कर जमकर तोड़फोड़ की। घटना भाभानगर इलाके की है, जहां लोग अचानक इकट्ठा होकर आरोपी के खिलाफ आक्रोश जताने लगे।

दरअसल 29 मार्च को दो आदिवासी महिलाओं पर चोरी का आरोप लगाते हुए उनके साथ सार्वजनिक रूप से मारपीट और अपमान किया गया था। आरोप है कि पंकज कुमार सिंह उर्फ पंकज और अन्य लोगों ने महिलाओं को जबरन घर से बाहर खींचा, उनके चेहरे पर कालिख पोती और चप्पलों की माला पहनाकर पूरे मोहल्ले में घुमाया। 

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी समेत कुछ लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इसके बावजूद भीड़ में शामिल लोगों की मांग थी कि इस मामले में शामिल सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। पीड़ित महिलाएं खूंटी जिले की रहने वाली हैं और रांची में किराए के मकान में रहती थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना किसी ठोस सबूत के उन पर चोरी का आरोप लगाया गया और उन्हें सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया।

Related Articles

Leave a Comment