Home » RANCHI NEWS: नगर आयुक्त के नाम पर बनाया फर्जी व्हाट्सएप, भेजा जा रहा मैसेज, रांची नगर निगम ने जारी किया अलर्ट

RANCHI NEWS: नगर आयुक्त के नाम पर बनाया फर्जी व्हाट्सएप, भेजा जा रहा मैसेज, रांची नगर निगम ने जारी किया अलर्ट

निगम प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि ऐसे किसी भी संदिग्ध नंबर को तुरंत Spam/Report करें

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची नगर निगम ने नगर आयुक्त के नाम और पद का दुरुपयोग कर लोगों को भ्रमित करने की कोशिश के मामले में नागरिकों को सतर्क रहने की अपील की है। निगम के अनुसार एक विदेशी नंबर +84 566696967 से व्हाट्सएप संदेश भेजे जाने की सूचना मिली है, जिसे पूरी तरह फर्जी और भ्रामक बताया गया है। इस नंबर पर प्रोफाइल फोटो नगर आयुक्त सुशांत गौरव की लगी है।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि नगर आयुक्त का आधिकारिक मोबाइल नंबर +91 9431115814 है। इसके अलावा किसी अन्य नंबर से नगर आयुक्त के नाम पर कॉल, व्हाट्सएप संदेश या किसी प्रकार के निर्देश एवं मांग आने पर लोग सतर्क रहें और उस पर विश्वास न करें।

निगम प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि ऐसे किसी भी संदिग्ध नंबर को तुरंत Spam/Report करें। साथ ही किसी भी स्थिति में व्यक्तिगत जानकारी, ओटीपी, बैंक खाता विवरण या आर्थिक लेन-देन संबंधी जानकारी साझा नहीं करें। नगर निगम ने कहा कि साइबर ठगी और फर्जीवाड़े से बचाव के लिए नागरिकों की सतर्कता बेहद जरूरी है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें।

Related Articles

Leave a Comment