Home » Jamshedpur News : 20 मई को जमशेदपुर में भी बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर, जानें किन दुकानों में मिल सकती हैं दवाएं

Jamshedpur News : 20 मई को जमशेदपुर में भी बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर, जानें किन दुकानों में मिल सकती हैं दवाएं

Jamshedpur News : उपायुक्त ने मंगलवार को जन शिकायत निवारण दिवस के मौके पर डीसी ऑफिस स्थित अपने चैंबर में लोगों की शिकायतें सुनीं। कई शिकायतों का मौके पर निष्पादन किया।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : 20 मई को राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद के दौरान जमशेदपुर में भी मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। जिला प्रशासन ने बात करके नर्सिंग होम में संचालित होने वाली दवा दुकानों, अपोलो फार्मेसी और फार्मासिस्ट एसोसिएशन द्वारा संचालित मेडिकल स्टोर खुले रहने का ऐलान किया है। जिला प्रशासन ने आठ दवा दुकानों का फोन नंबर भी जारी किया है, जहां संपर्क कर लोग दवाएं ले सकते हैं। शहर के बाकी मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे।
फार्मासिस्ट एसोसिएशन शहरी क्षेत्र में लगभग 59 दवा दुकानें चलाता है। इन दुकानों पर दवाएं मिलेंगी। इसके अलावा, जो दवा दुकानें नर्सिंग होम में संचालित हैं, वह भी खुली रहेंगी।

आपातकालीन स्थिति में संपर्क के दवा दुकानों की सूची व मोबाइल नंबर

  • Jaiguru Medical, Bistupur – 9835303134
  • Life Line Nursing Home, Sakchi – 9709417399
  • Gurunanak Nursing Home, Mango – 9006900966
  • Orient Distributor, Jugsalai – 9470198296
  • Ashutosh Medical, Parsudih – 7488038564
  • New Relief Medical, Kadma – 7979846627
  • Nilu Medical Hall, Hata – 8609130023
  • Shubham Medical, Ghatshila – 9835378358

उपायुक्त ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, दो दिव्यांग जनों को दी ट्राई साइकिल

उपायुक्त ने मंगलवार को जन शिकायत निवारण दिवस के मौके पर डीसी ऑफिस स्थित अपने चैंबर में लोगों की शिकायतें सुनीं। कई शिकायतों का मौके पर निष्पादन किया। दो दिव्यांग जनों को ई ट्राई साइकिल भी दी है।

पीवीटीजी समुदायों को योजनाओं से जोड़ने के लिए 18 से 25 मई तक विशेष अभियान

Jamshedpur Pharmacy Shops Closed News 20 May

पूर्वी सिंहभूम जिले में विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूहों पीवीटीजी समुदाय को योजनाओं से जोड़ने के लिए 18 मई से 25 मई तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान गांव में शिविर लगाए जाएंगे। यहां स्वास्थ्य जांच, आधार एवं दस्तावेज सत्यापन, पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत समेत अन्य योजनाओं की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। चिन्हित गांवों में लाभुक संस्तृप्तिकरण एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित होंगे। गांव में 20 मई को विलेज इमर्शन ड्राइव के तहत अधिकारी लोगों से सीधा संवाद करेंगे। 21 मई से 23 मई तक विशेष जनसुनवाई का कार्यक्रम होगा। 24 मई को अभियान की प्रगति एवं फील्ड रिपोर्ट संकलित की जाएगी। 25 मई को डीसी ऑफिस में डी ब्रीफिंग मीटिंग आयोजित होगी और आगामी कार्य योजना पर मंथन किया जाएगा।

Read Also: Jamshedpur News : पहाड़ और नदियों के संरक्षण को मिलेगा कानूनी ढांचा, राष्ट्रीय सम्मेलन से पहले विधेयक का प्रारूप सार्वजनिक

Related Articles

Leave a Comment