Home » RANCHI NEWS: नगरपालिका आम निर्वाचन-2026: महापौर पद के लिए अब तक 19 उम्मीदवार, 2 वार्ड में कोई नामांकन नहीं

RANCHI NEWS: नगरपालिका आम निर्वाचन-2026: महापौर पद के लिए अब तक 19 उम्मीदवार, 2 वार्ड में कोई नामांकन नहीं

नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के लिए नामांकन की प्रक्रिया बुधवार को पूरी

by Vivek Sharma
रांची नगर निकाय चुनाव 2026 में मेयर व वार्ड पार्षद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित, देखें किस प्रत्याशी को कौन सा चिन्ह मिला।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI : नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के लिए नामांकन की प्रक्रिया बुधवार को पूरी हो गई। रांची समाहरणालय और बुण्डू अनुमंडल कार्यालय में बनाए गए निर्वाची पदाधिकारियों के कक्ष में अंतिम दिन बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन प्रक्रिया के समापन के साथ ही नगर निगम और नगर पंचायत क्षेत्रों में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। महापौर पद के लिए अंतिम दिन कुल 9 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसके साथ ही अब तक कुल 19 अभ्यर्थी महापौर पद के लिए मैदान में होंगे। इस बार महापौर पद के लिए पुरुषों के साथ-साथ महिला उम्मीदवारों की भी भागीदारी देखी जा रही है।

महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले 19 अभ्यर्थियों में रमा खलखो, सुनील फकीरा कच्छप, देवी दयाल मुंडा, कथरीना तिर्की, सोनू खलखो, राजेंद्र मुंडा, सुजाता कच्छप, विनोद कुमार बड़ाईक, संजय कुमार टोप्पो, प्रवीण कच्छप, सुमन कांत तिग्गा, अजीत लकड़ा, किरण कुमारी, सुरेंद्र लिंडा, रौशनी खलखो, रामशरण तिर्की, सुजीत कुमार कुजूर, सुजीत बिजय आनंद कुजूर और बीरू तिर्की शामिल हैं।

53 वार्डों में 167 उम्मीदवार

नगर निगम क्षेत्र के सभी 53 वार्डों के लिए 167 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया। इनमें 96 महिला उम्मीदवार शामिल हैं, जो शहरी निकाय चुनाव में महिलाओं की मजबूत भागीदारी को दर्शाता है। सबसे अधिक नामांकन वार्ड संख्या 25 में हुए, जहां 9 अभ्यर्थियों ने पर्चा भरा, जबकि वार्ड संख्या 6 और 33 में किसी भी अभ्यर्थी ने नामांकन नहीं किया।

वहीं बुण्डू नगर पंचायत अंतर्गत अध्यक्ष पद के लिए आज 3 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा नगर पंचायत के वार्ड सदस्यों के लिए कुल 23 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया, जिनमें 8 महिलाएं शामिल हैं। कुछ वार्डों में शून्य नामांकन भी दर्ज किए गए हैं, जबकि वार्ड संख्या 9 में सबसे अधिक 6 नामांकन हुए। नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब जांच, नाम वापसी और सिंबल आवंटन की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी।

READ ALSO: Chaibasa Murder : पश्चिमी सिंहभूम में अंधविश्वास के चलते वृद्धा को पीट-पीट कर मार डाला

Related Articles

Leave a Comment