Home » Ranchi Municipal Election Result LIVE : डेढ़ घंटे की देरी से शुरू हुई मतगणना, समर्थकों के साथ पहुंचे उम्मीदवार, 4 वार्ड के प्रत्याशी जीते

Ranchi Municipal Election Result LIVE : डेढ़ घंटे की देरी से शुरू हुई मतगणना, समर्थकों के साथ पहुंचे उम्मीदवार, 4 वार्ड के प्रत्याशी जीते

Jharkhand Hindi News : 53 वार्डों से 360 पार्षद प्रत्याशी और मेयर पद के 11 उम्मीदवार

by Vivek Sharma
Ranchi Municipal Election Result LIVE
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
  • कई वार्डों से प्रत्याशी कर रहे लीड, आधिकारिक घोषणा का इंतजार

RANCHI: रांची: रांची में निकाय चुनाव के बाद मतगणना शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई थी। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होनी थी। लेकिन मतगणना 1 घंटा 20 मिनट की देरी से शुरू हुई। प्रारंभिक औपचारिकता पूरी करने और व्यवस्थागत कारणों से देरी हुई। इसके बाद पहले राउंड की गिनती शुरू की गई।

समर्थकों के साथ पहुंचे उम्मीदवार

सुकुरहुटू स्थित ट्रांसपोर्ट नगर परिसर में बनाए गए मतगणना केंद्र पर सुबह से ही काफी भीड़ देखने को मिली देखी। रांची नगर निगम के 53 वार्डों से 360 पार्षद प्रत्याशी और मेयर पद के 11 उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ केंद्र पहुंचे। मतगणना केंद्र में प्रवेश से पहले कई स्तरों पर जांच की व्यवस्था की गई थी। जिनके पास आईकार्ड था केवल उन्हें ही अंदर जाने की अनुमति दी गई। मतगणना हॉल में मोबाइल, पानी, तंबाकू और अन्य गैर जरूरी सामान ले जाने पर रोक लगाई गई थी।

10 हॉल में काउंटिंग की व्यवस्था

10 हॉल में मतगणना की व्यवस्था की गई है, जिनमें 9 हॉल में रांची नगर निगम और एक हॉल में बुंडू नगर परिषद के मतों की गिनती की गई। सुबह से ही मेयर और पार्षद प्रत्याशियों के व्हाट्सएप समूहों में लगातार अपडेट साझा किए जाते रहे।मतगणना केंद्र और आसपास के क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है। वहीं प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

उम्मीदवारों के समर्थकों ने खाना किया बर्बाद

ट्रांसपोर्ट नगर में मतगणना स्थल पर सुबह से ही समर्थक पहुंचने लगे थे। प्रत्याशी और उनके समर्थकों के अलावा मतगणना में लगे लोगों के लिए खाने की व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर से किए गए थे। लेकिन वहां पर लोगों ने खाना लेकर बर्बाद किया। पूरा खाना लेने के बाद प्लेट वैसे ही छोड़ दिया। इतना ही नहीं जगह-जगह पर गंदगी भी फैला दी। जिससे कि चारों ओर अव्यवस्था का आलम देखने को मिला। काफी मशक्कत के बाद इसे साफ कराया गया।

पहली बार मतगणना स्थल पर पेड फूड स्टॉल

इस बार मतगणना स्थल पर फूड वेंडिंग जोन बनाया गया। ऐसा पहली बार हुआ है कि मतगणना स्थल पर अंदर में वेंडिग जोन दिया गया। जहां पर लोगों को पैसे देकर खाने की व्यवस्था थी। इससे पहले किसी भी चुनाव में मतगणना स्थल पर खाने के लिए फूड आइटम्स बाहर से मंगाए जाते थे। इस बार लोगों ने खाने के लिए पैसे चुकाए।

हजारों गाड़ियों में पहुंचे समर्थक

प्रत्याशियों के साथ हजारों की संख्या में उनके समर्थक भी पहुंचे थे। पूरे ट्रांसपोर्ट नगर में जहां तक नजर जा रही थी वहां गाड़ियों की कतार देखने को मिल रही थी। पार्किंग के कारण सुबह में कहीं भी पैर रखने की जगह नहीं थी। वहीं शाम में जैसे-जैसे परिणाम आने लगे तो और गाड़ियां जमा हो गई। ऐसे में लोगों ने ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचने वाले रास्ते में दोनों ओर अपनी गाड़ियां पार्क कर दी।

पहले राउंड के बाद प्रत्याशियों ने बनाई बढ़त

वार्ड 37 : परमेश्वर सिंह आगे
वार्ड 38 : अवधेश कुमार ठाकुर बढ़त पर
वार्ड 26 : प्रदीप कुमार निर्णायक स्थिति में
वार्ड 19 : गीता कुमारी जीत गई
वार्ड 49 – जमीला खातून जीत गई
वार्ड 48 – अमित मिंज बढ़त बनाए हुए
वार्ड 01 – नकुल तिर्की जीते।
वार्ड 8 – किरण खलको जीत गई।
वार्ड 13 – पवन तिर्की को बढ़त
वार्ड 31 – नीरज कुमार को बढ़त

वार्ड 37 – परमेश्वर सिंह जीते

Read Also- Mango, Jugsalai, Chakulia Nagar Nikay Counting LIVE : जमशेदपुर में मानगो, जुगसलाई व चाकुलिया नगर निकाय चुनाव की मतगणना शुरू

Related Articles