Home » Sahebganj Road Accident : साहिबगंज में डंपर से टकरा गई तेज रफ्तार कार, सुल्तानगंज के ड्राइवर की मौत

Sahebganj Road Accident : साहिबगंज में डंपर से टकरा गई तेज रफ्तार कार, सुल्तानगंज के ड्राइवर की मौत

Jharkhand Hindi News : बारात के लिए नाश्ता लेने जा रहे थे लोग पिता-पुत्र घायल

by Mujtaba Haider Rizvi
Sahebganj Road Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Sahebganj : साहिबगंज जिले के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के साक्षरता मोड़ के पास मंगलवार की रात एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी डंपर से टकरा गई। इस दुर्घटना में कार पर सवार सुल्तानगंज के ड्राइवर की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर राजकुमार यादव की शादी दो महीना पहले ही भागलपुर में रानी देवी के साथ हुई थी। वह पांच दिन की बुकिंग में कार लेकर साहिबगंज आया था।

कटिहार से आई थी बारात

बारात कटिहार से आई थी। इस दुर्घटना के बाद शादी की खुशी गम में बदल गई है। चालक की मौत के अलावा, कार पर बैठे सुल्तानगंज के रहने वाले किशोर चौधरी और उनका बेटा छह वर्षीय राजवीर चौधरी भी जख्मी हो गए हैं। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

डंपर चालक पर होगी कार्रवाई

बताया जा रहा है कि डंपर चालक पर कार्रवाई होगी कि उसने सड़क किनारे इस तरह डंपर खड़ा किया। डंपर चालक की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है। जिरवाबाड़ी थाने की पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया।

Read Also- Dumka Crime News : दुमका में महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या, बेटी को भी मार डाला

Related Articles

Leave a Comment