Home » सरायकेला-टाटा मुख्य मार्ग पर हादसा, नवनियुक्त सहायक शिक्षिका की मौत, देवर गंभीर

सरायकेला-टाटा मुख्य मार्ग पर हादसा, नवनियुक्त सहायक शिक्षिका की मौत, देवर गंभीर

घटना के बाद हाइवा चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

by Rajeshwar Pandey
Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सरायकेला : सरायकेला-टाटा मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में नवनियुक्त सहायक शिक्षिका सुलेखा महतो की मौत हो गई। हादसा जिला समाहरणालय के पास हुआ। इस दुर्घटना में उनके देवर राजेश कुमार महतो गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार सुलेखा महतो पश्चिम सिंहभूम जिले के भालुरुंगी गांव की रहने वाली थीं। हाल ही में उनकी नियुक्ति सहायक शिक्षिका के पद पर हुई थी। बुधवार सुबह वह शिक्षा विभाग कार्यालय में दैनिक हाजिरी दर्ज कराने आई थीं। हाजिरी देने के बाद वह अपने देवर राजेश कुमार महतो के साथ स्कूटी से घर लौट रही थीं। इसी दौरान जिला समाहरणालय के समीप पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात हाइवा ने ओवरटेक करने के प्रयास में स्कूटी को टक्कर मार दी। हाइवा का पिछला हिस्सा सीधे सुलेखा महतो के सिर से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुलेखा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी चला रहे राजेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

हाइवा चालक वाहन लेकर फरार

घटना के बाद हाइवा चालक वाहन लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल राजेश को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वाहन की पहचान के लिए खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज

पुलिस ने अज्ञात हाइवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि वाहन की पहचान हो सके। सुलेखा की असामयिक मौत से शिक्षा विभाग और उनके गांव में शोक की लहर है। नवनियुक्त शिक्षिका की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Read Also: Jamshedpur News : सब्जी विक्रेता ने लौटाया खरीदारी के समय गिरा ढाई लाख का सोने का गहना, महिला डॉक्टर के चेहरे पर लौटी मुस्कान

Related Articles

Leave a Comment