Home » School Bus Overturns in Ranchi रांची के अनगड़ा में स्कूली बच्चों की बस दुर्घटनाग्रस्त, 2 दर्जन घायल ,बच्चों को भेजा गया अस्पताल

School Bus Overturns in Ranchi रांची के अनगड़ा में स्कूली बच्चों की बस दुर्घटनाग्रस्त, 2 दर्जन घायल ,बच्चों को भेजा गया अस्पताल

शैक्षणिक भ्रमण पर निकली बस दुर्घटनाग्रस्त, बच्चों को अस्पताल भेजा गया

by The Photon News Desk
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रांची के अनगड़ा में शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ, जब स्कूली बच्चों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में करीब दो दर्जन बच्चे घायल हो गए। बस कोडरमा से बच्चों को लेकर शैक्षणिक भ्रमण पर रांची आई थी। बच्चों को साइंस सिटी और हुंडरू फॉल ले जाने की योजना थी।

दुर्घटना हुंडरू फॉल से करीब 3 किलोमीटर पहले सिकिदिरी थाना क्षेत्र के डॉक्टर मोड़ पर हुई। बताया जा रहा है कि बस तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद बच्चों की चीख-पुकार से पूरा इलाका गूंज उठा। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने बच्चों को बस से बाहर निकाला।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। सभी घायल बच्चों को प्राथमिक उपचार के लिए तुरंत मेदांता अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चों को हल्की चोटें आई हैं और उनकी हालत स्थिर है।

बस चालक की लापरवाही और सड़क की स्थिति को हादसे का कारण बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles