Home » आज हरियाणा के नूंह में दूसरी ब्रजमंडल यात्रा, प्रशासन का दावा किसी को भी यात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी, वीएचपी ने कहा हमें यात्रा निकालने के लिए किसी के अनुमति की जरूरत नहीं

आज हरियाणा के नूंह में दूसरी ब्रजमंडल यात्रा, प्रशासन का दावा किसी को भी यात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी, वीएचपी ने कहा हमें यात्रा निकालने के लिए किसी के अनुमति की जरूरत नहीं

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुरूग्राम: हरियाण के नूंह में विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के आह्वान पर सोमवार को एक बार फिर से ब्रजमंडल यात्रा निकाले जाने की तैयारी है। हालांकि हरियाणा सरकार और नूंह जिला प्रशासन ने इस यात्रा की अनुमति नहीं दी है । लेकिन हिंदूवादी संगठन यात्रा निकालने पर अड़े हैं।
विदित हो कि 31 जुलाई को ब्रजमंडल यात्रा के दौरान हुई हिंसा के बाद पूरे नूंह में धारा 144 लगी है। अभी भी यहां स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने इस यात्रा को निकालने की अनुमति नहीं दी है।
वहीं हरियाणा पुलिस ने नूंह में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंधों का दावा किया है। पुलिस की मानें तो संवेदनशील इलाकों पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही नूंह जिले की सारी सीमाओं को सील कर दिया गया है ।

सबसे पहले जानिए यात्रा का शेड्यूल:

पुलिस प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के बाद भी VHP ने आज की ब्रजमंडल यात्रा का जो शेड्यूल जारी किया है, उसके मुताबिक सुबह 11 बजे नूंह के नल्हड़ गांव स्थित ऐतिहासिक नलहरेश्वर महादेव मंदिर से जलाभिषेक के साथ यात्रा शुरू होगी। यहां से यात्रा नूंह शहर होते हुए फिरोजपुर झिरका पहुंचेगी और फिर सिंगार गांव तक जाएगी। यात्रा का समापन सिंगार गांव में ही होगी। इस दौरान नलहरेश्वर मंदिर और फिरोजपुर झिरका व सिंगार गांव के मंदिर में जलाभिषेक कार्यक्रम होगा। VHP नेता आलोक कुमार ने बताया कि 31 जुलाई को हिंसा की वजह से अधूरी रह गई यात्रा को छोटा करेंगे, लेकिन उसे छोड़ेंगे नहीं।

बड़ी संख्या में अर्धसैनिक बल तैना:

बॉर्डर एरिया में भारी संख्या में पुलिसकर्मी और पैरामिलिट्री के जवान तैनात किए गए हैं जो आने-जाने वाली सभी गाड़ियों की तलाशी ले रहे हैं। वहीं, नूंह के स्कूल-कॉलेज, बैंक और दूसरे तमाम ऑफिस भी बंद रखे गए हैं। सरकार ने मोबाइल इंटरनेट और बल्क SMS सेवाओं पर भी आज रात 12 बजे तक के लिए बैन लगा रखा है।

मस्जिदों से ऐलान, घरों में ही रहें मुस्लिम समाज के लोग:

ब्रजमंडल की दूसरी यात्रा को लेकर इस बार मुस्लिम समुदाय भी सावधानी बरत रहा है। रविवार को ही जिले के गांवों में मस्जिदों से अनाउंसमेंट कराई गई कि सोमवार को यात्रा के चलते मुस्लिम समुदाय के लोग अपने घरों से बाहर न निकलें। गांवों में भी किसी जगह 4 से अधिक लोग इकट्ठे न हों।

READ ALSO :गैंगस्टर व नेता अतीक की बेनामी संपत्ति के खिलाफ आयकर विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा गार्ड के स्वामित्व वाले छह भूखंड जब्त

दूसरी ब्रजमंडल यात्रा पर CM-VHP आमने-सामने:

इस यात्रा को लेकर हरियाणा के CM मनोहर लाल और विश्व हिंदू परिषद के नेता आमने-सामने हैं। सीएम खट्टर ने एक दिन पहले ही कहा था कि नूंह में दोबारा यात्रा निकालने की परमिशन नहीं दी गई। सीएम ने लोगों से अपील की थी कि वह नूंह न जाकर अपने नजदीकी मंदिर में ही जलाभिषेक का कार्यक्रम करें। सीएम के इस बयान के बाद विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने दोटूक कहा कि 28 अगस्त की सुबह 11 बजे नूंह के नलहरेश्वर मंदिर से यात्रा की शुरुआत करेंगे। हमें इस यात्रा के लिए किसी से परमिशन लेने की जरूरत ही नहीं है ।

Related Articles