Home » सरायकेला में जनगणना-2027 के पहले चरण के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, डीसी ने किया उद्घाटन

सरायकेला में जनगणना-2027 के पहले चरण के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, डीसी ने किया उद्घाटन

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला और चार्ज स्तर के जनगणना पदाधिकारियों तथा तकनीकी सहायकों को दी जा रही विस्तृत जानकारी

by Vivek Sharma
सरायकेला में जनगणना-2027 के पहले चरण मकान सूचीकरण के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, उपायुक्त ने दिए डिजिटल जनगणना दिशा निर्देश।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Seraikela : भारत की जनगणना-2027 के पहले चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के सफल संचालन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस मौके पर अपर उपायुक्त जय बर्धन कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेंदर उरांव, कार्यपालक दंडाधिकारी सरायकेला सतेंद्र महतो, कार्यपालक दंडाधिकारी-सह-जिला सांख्यिकी पदाधिकारी कमलेश कुमार दास, राज्य स्तरीय जनगणना प्रशिक्षक गजेंद्र गुप्ता, उप निदेशक, जिला समन्वयक अर्जुन राम सहित जिले के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला और चार्ज स्तर के जनगणना पदाधिकारियों तथा तकनीकी सहायकों को जनगणना के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। इसमें जनगणना के उद्देश्य, पर्यवेक्षकों और प्रगणकों के लिए सामान्य दिशा-निर्देश, जनगणना अधिनियम से जुड़े प्रावधान, प्रमुख अवधारणाएं और परिभाषाएं, मकानों की नंबरिंग की प्रक्रिया तथा नगरीय क्षेत्रों में मानचित्र तैयार करने की विधि शामिल है।

इसके अलावा, प्रतिभागियों को जनगणना मकान संख्या निर्धारण, अधिनियम के प्रावधानों के उल्लंघन की स्थिति में दंडात्मक कार्रवाई, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कार्य के दौरान आने वाली संभावित समस्याएं और उनके समाधान के बारे में भी बताया जा रहा है। साथ ही डिजिटल एप्लिकेशन के माध्यम से डेटा संग्रहण की प्रक्रिया पर भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान विशेषज्ञों द्वारा किया गया।

प्रशिक्षण में बताया गया कि इस बार भारत की जनगणना-2027 पूरी तरह डिजिटल माध्यम से संपन्न कराई जाएगी। इससे डेटा संग्रहण की प्रक्रिया पहले से अधिक तेज, पारदर्शी और सटीक होगी।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 13 मार्च से 15 मार्च 2026 तक जिला सभागार में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें लगभग 80 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इनमें जिला और चार्ज स्तर के जनगणना पदाधिकारी तथा तकनीकी सहायक शामिल हैं।

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने प्रशिक्षण में उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में कार्य के दौरान आम जनता के साथ सहयोगात्मक व्यवहार रखें और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

सरायकेला में जनगणना 2027 के पहले चरण मकान सूचीकरण के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, उपायुक्त ने डिजिटल जनगणना को लेकर दिए दिशा निर्देश।

READ ALSO: RANCHI SARAS MELA: तसर सिल्क डिजिटल प्रिंट वाली साड़ियों का कलेक्शन, सोहराय साड़ी की कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप



Related Articles

Leave a Comment