Home » RANCHI NAGAR NIGAM: रांची नगर निगम ने बकरी बाजार में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, जानें फिर क्या हुआ 

RANCHI NAGAR NIGAM: रांची नगर निगम ने बकरी बाजार में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, जानें फिर क्या हुआ 

by Vivek Sharma
रांची नगर निगम अभियान
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची नगर निगम की इनफोर्समेंट टीम ने गुरुवार को बकरी बाजार स्थित निगम धर्मशाला के आसपास अवैध कब्ज़ों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। लंबे समय से निगम-स्वामित्व वाली भूमि पर बने अस्थायी झुग्गियों और अनधिकृत संरचनाओं को हटाने के लिए अभियान शुरू किया गया। अभियान के दौरान टीम ने क्षेत्र की घेराबंदी करते हुए निगम भूमि पर फैले अतिक्रमण को चिह्नित किया। एक-एक कर अस्थायी निर्माणों को हटाया गया। निगम अधिकारियों के अनुसार कुल 25 से अधिक झुग्गी-झोपड़ियों और टीन-शेड संरचनाओं को ध्वस्त किया गया। जिसकी वजह से क्षेत्र में अव्यवस्था और भीड़भाड़ की समस्या बनी रहती थी।

निगम की भूमि पर कब्जा बर्दाश्त नहीं 

नगर निगम ने स्पष्ट किया कि शहर के सार्वजनिक स्थानों और निगम की भूमि पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने कहा कि ऐसी कार्रवाई आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी। रांची नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और अतिक्रमण-मुक्त रखने के प्रयास में सहयोग करें। निगम ने चेतावनी दी कि भविष्य में अवैध निर्माण पाए जाने पर कठोर कदम उठाए जाएंगे।

Related Articles