Home » Seraikela News : बालू के ढेर में छिपा रखी थी शराब: चौका में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 हजार से ज्यादा बोतल जब्त

Seraikela News : बालू के ढेर में छिपा रखी थी शराब: चौका में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 हजार से ज्यादा बोतल जब्त

Seraikela News : चौका में बालू की आड़ में चल रही अवैध शराब फैक्ट्री पर छापा, 5148 बोतल जब्त, दो महीने से नकली कारोबार जारी था।

by Mujtaba Haider Rizvi
अवैध शराब फैक्ट्री
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Seraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के बड़े सिंडिकेट पर करारा प्रहार किया है। मिरूडीह इलाके में बालू स्टॉक की आड़ में चल रही नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा करते हुए टीम ने भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की।

उपायुक्त के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक क्षितिज मिंज के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर देर रात करीब 2 बजे छापेमारी शुरू की, जो सुबह 8:30 बजे तक चली। इस दौरान एक टीन शेड के भीतर छिपाकर रखी गई फैक्ट्री से 5,148 बोतल अवैध शराब जब्त की गई।

ब्रांडेड बोतलों में भरकर बेची जा रही थी नकली शराब

छापेमारी में मैकडॉवेल्स और इम्पीरियल ब्लू जैसे नामी ब्रांड की नकली शराब बरामद हुई। जांच में सामने आया कि यहां तैयार शराब को ब्रांडेड बोतलों में भरकर अलग-अलग इलाकों में सप्लाई किया जा रहा था।

बरामदगी का पूरा विवरण

  • 750ml: 900 बोतल
  • 375ml: 1800 बोतल
  • 180ml: 2448 बोतल
  • 30 खाली ड्रम, प्लास्टिक जार, ढक्कन, स्टीकर और अन्य उपकरण

दो महीने से चल रहा था अवैध धंधा

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि यह फैक्ट्री पिछले करीब दो महीनों से सक्रिय थी। यहां बड़े पैमाने पर नकली शराब का निर्माण और रीपैकेजिंग की जा रही थी।

माफियाओं में हड़कंप, सरगना की तलाश जारी

इस कार्रवाई के बाद इलाके में शराब माफियाओं के बीच हड़कंप मच गया है। उत्पाद विभाग ने शराब बनाने में इस्तेमाल उपकरण भी जब्त कर लिए हैं और अब पूरे नेटवर्क के मास्टरमाइंड की तलाश तेज कर दी गई है।

Read Also: LPG Price Crisis : महंगी गैस, खाली चूल्हा; जानें Rahul Gandhi ने क्या उठाए बड़े सवाल

Related Articles