Home » दीपक अग्रवाल पर गोली चलाने वाला प्रिंस खान गैंग के छोटू समेत सात गिरफ्तार

दीपक अग्रवाल पर गोली चलाने वाला प्रिंस खान गैंग के छोटू समेत सात गिरफ्तार

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : बैंकमोड़ में मोटर पाटर्स व्यवसायी दीपक अग्रवाल पर गोली चलानेवाला मो. छोटू समेत प्रिंस खान गैंग के सात अपराधियों को धनबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। धड़पकड़ के दौरान अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़ भी हुई। हथियार छिनाझपट्टी के दौरान मो. छोटू नामक एक अपराधी के पैर में गोली लगी। वहीं एक दारोगा नंदू पाल को हल्की चोटें आई है। दोंनों अस्पताल में इलाजरत है।

गिरफ्तार अपराधियों के पास से पांच पिस्टल, सात करतूस, तीन मोबाइल, दो बाइक दो आधारकार्ड, डेविट कार्ड सिमकार्ड भी पुलिस ने बरामद किए हैं। एसएसपी संजीव कुमार ने बताया कि बैंकमोड़ में दीपक अग्रवाल पर गोली चलने की घटना के बाद पुलिस पूरे जिले में हाई अलर्ट थी। जगह-जगह चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान जीटी रोड गहिरा मोड़ के पास एक बाइक पर सवार तीन युवक पुलिस की चेकिंग देखकर भागने लगे।

भागने के क्रम में तीनों बाइक से गिरे और जख्मी हो गए। फिर तीनों को पुलिस ने उठाया और चेकिंग की तो उनलोगों के पास से दो पिस्टल, सात कारतूस व मोबाइल बरामद हुआ।

तीनों अपाची बाइक पर सवार थे। पुलिस ने उनकी बाइक भी जब्त की। पूछताछ के दौरान अपराधियों ने अपना नाम राहुल सिंह, पिंटू कुमार महतो व विकास कुमार सिंह बताया। राहुल बलिया यूपी का है वहीं पिंटू कुमार महतो तथा विकास सिंह जमुई सिकंदरा का रहनेवाला है। तीनों अपराधियों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वे लोग प्रिंस खान के लिए काम करते हैं, और कुछ व्यवसायियों को टारगेट कर गोली चलाने की तैयारी में धनबाद आए थे। इन सभी अपराधियों के निशानदेही पर

पुलिस ने चार अपराधियों को और दबोचा जिसमें मो. छोटू, रेहान रजा उर्फ राजा उर्फ आर्यन खान, आतीफ अली उर्फ गोलू तथा साहिल अंसारी को गिरफ्तार किया गया। छोटू, आतीफ अली, साहिल सभी केंदुआडीह थाना क्षेत्र का रहनेवाला है। वहीं रेहान रजा उर्फ राजा रहमतगंज भूली ओपी क्षेत्र का रहनेवाला है। इन अपराधियों के पास से तीन पिस्टल, सात जिंदा कारतूस, मोबाइल घटना में प्रयुक्त बजाज पल्सर बाइक भी पुलिस ने बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान अपराधियों ने स्वीकार किया है सभी प्रिंस खान के लिए काम करते हैं, बैंकमोड़ में व्यवसायी दीपक अग्रवाल पर गोली छोटू ने ही चलाई थी। रेहान उर्फ रजा ने घटना को अंजाम देने के लिए रैकी किया था। इस कांड में चारों अपराधियों की भूमिका थी।

छोटू से दारोगा की हुई थी छिनाझपट्टी

एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने जब राहुल व विकास सिंह के निशानदेही पर छोटू को गिरफ्तार किया तो वह हथियार छुपाकर रखा था। हथियार खोजने के लिए पुलिस छोटू को लेकर केंदुआडीह कुसुंडा इलाके में गई थी। हथियार जैसे ही दारोगा नंदूपाल ने बरामद किया उसी दौरान दारोगा के हाथ से छोटू ने हथियार छीनने की कोशिश की। तभी छिनाझपट्टी में छोटू को पैर में गोली लगी और दारोगा के हाथ भी खरोंच आई है।

READ ALSO : रणक्षेत्र में तब्दील हुआ रमना का बहियार, पुलिस पब्लिक के बीच हुई भिड़ंत

Related Articles