Home » Chaibasa News : सदर प्रखंड स्तरीय मासिक गुरुगोष्ठी में शिक्षकों को दिए गए कई महत्वपूर्ण निर्देश

Chaibasa News : सदर प्रखंड स्तरीय मासिक गुरुगोष्ठी में शिक्षकों को दिए गए कई महत्वपूर्ण निर्देश

by Hari Shankar Gope
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : नगर पर्षद क्षेत्र अंतर्गत श्रध्दानन्द बालिका मध्य वि‌द्यालय में शनिवार को प्रखंड स्तरीय मासिक गुरुगोष्ठी का आयोजन हुआ। गुरु गोष्ठी की अध्यक्षता क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार पासवान ने की। बैठक में सदर प्रखंड अंतर्गत सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक शामिल हुए। इस दौरान क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी ने मिशन वात्सल्य योजना के बारे में जोर देते हुए प्रचार-प्रसार करने व अधिक से अधिक पात्र बच्चों को इस योजना से जोड़ने के लिए कहा।

एक पेड़ माँ के नाम, स्कूल से दूर रह रहें बच्चों के लिए सेटेंग कार्यक्रम के तहत बस स्टैंड रेलवे स्टेशन, ईंट भट्टा के ड्रॉप आउट बच्चों का चिन्हीकरण एवं नामांकन कार्यक्रम के बारे में बताया गया। साथ ही शिक्षक छात्र उपस्थिति, सीपीडी प्रशिक्षण, नेशनल टीचर अवार्ड, एमडीएम एसएमएस , पोषण वाटिका, तिथि भोजन की समीक्षा, प्री मैट्रिक पंजीकरण,साइकिल वितरण 2023-24, 2024-25 2026-27 की समीक्षा, सामाजिक अंकेक्षण 2026-27, झारखण्ड स्टेट ओलिम्पियाड 2026 हेतु कक्षा 7,8,9 के बच्चों का ऑनलाइन पंजीकरण गूगल फॉर्म के माध्यम से, जर्जर भवन, मरम्मत योग्य कमरे, शौचालय, पेयजल, बिजली, चारदीवारी, इको क्लब की राशि, पीटीएम मीटिंग लिंक, इको क्लब नोटिफिकेशन अपलोड, एफएलएन, पलाश, डहर पोर्टल में चिन्हित ओ.ओ.एस. सी. के नामांकन आदि के विषय पर चर्चा की गई। मासिक गुरु गोष्ठी में सदर प्रखंड के बीपीओ, बीआरपी, सीआरपी, एमआईएस समन्वयक, शिक्षक आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Comment