एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान कि आगामी आने वाली फिल्म जवान को लेकर सभी जगह चर्चा गर्म है। फिल्म रिलीज होने से पहले शाहरुख खान ने माता वैष्णो के दरबार दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने मंगलवार रात 11:40 पर माता वैष्णो देवी के दर्शन किए।
पहले भी टेक चुके हैं मत्था
58 वर्षीय अभिनेता शाहरुख खान ने इससे पहले भी एक बार माता वैष्णो देवी के दरबार आ चुके हैं। वे अपनी पठान फिल्म के रिलीज से पहले दिसंबर 2022 में आए थे। वे इस बार माता के दर्शन के लिए मंगलवार शाम को ही आधार शिविर कटरा पहुंच गए थे। उसके बाद उन्होंने होटल में विश्राम किया। फिर माता के दर्शन के लिए मन्दिर निकले। उन्होंने मंदिर में माता कर आशीर्वाद लिया, और उनकी आने वाली मच अवेटेड फिल्म ‘जवान ‘ की सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा।
वायरल हुआ किंग खान का पूजा वाला वीडियो
माता वैष्णो देवी दरबाद में शाहरूख खान का पूजा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान मंदिर में पूजा के दौरान नीली जैकेट पहने हुए नजर आ रहे थे। हालांकि वे अपनी पूरी चेहरा को ढके हुए थे, ताकि भीड़ इकट्ठा न हो सके।
जानें फिल्म ‘जवान’ के बारे में
शाहरूख खान को वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के साथ और पुलिसकर्मी के साथ देखा गया। आपको बता दें कि शाहरुख खान की जवान एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। जिसका निर्देशन तमिल फिल्म के मशहूर निर्माता एटली ने की है। इस फिल्म में उनके अपोजिट नयनतारा है। वही इस फिल्म में विजय सेतुपति, प्रियामणि, और सानिया मल्होत्रा भी है इस फिल्म में विशेष रूप से गेस्ट अपीयरेंस के रूप में दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी
READ MORE: खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरूद्ध कार्रवाई तेज करें: डीसी

