Home » Jamshedpur News : सिदगोड़ा में हंगामा, ब्लिंकिट दफ्तर में घुसकर युवकों ने की मारपीट, पुलिस से भी धक्का-मुक्की

Jamshedpur News : सिदगोड़ा में हंगामा, ब्लिंकिट दफ्तर में घुसकर युवकों ने की मारपीट, पुलिस से भी धक्का-मुक्की

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी युवक नशे की हालत में थे। उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की, जिससे कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

by Mujtaba Haider Rizvi
chaos in sidgora blinkit office
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात हंगामे और मारपीट की एक गंभीर घटना सामने आई है। बताते हैं कि केनरा बैंक के पास स्थित एक ब्लिंकिट डिलीवरी कार्यालय में रात करीब 12 बजे बाइक सवार चार युवक पहुंचे और बिना किसी स्पष्ट कारण के कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने लगे। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया, जिससे कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारी भयभीत हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी युवक नशे की हालत में थे। उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की, जिससे कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई। अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर हालात को काबू में किया गया।

काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने चारों युवकों को हिरासत में ले लिया। फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है और घटना के पीछे की वजह जानने की कोशिश की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Read also Jharkhand Politics : झारखंड कांग्रेस में पीसीसी गठन के बाद बवाल, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर का प्रदेश नेतृत्व पर हमला

Related Articles

Leave a Comment