Home » Ranchi Crime : रांची में कर्ज के चलते साउथ इंडियन फूड के फेमस ब्रांड ‘कुप्पूस्वामी’ रेस्टोरेंट के मालिक ने दी जान, कमरे में मिले मृत

Ranchi Crime : रांची में कर्ज के चलते साउथ इंडियन फूड के फेमस ब्रांड ‘कुप्पूस्वामी’ रेस्टोरेंट के मालिक ने दी जान, कमरे में मिले मृत

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi : राजधानी रांची में साउथ इंडियन फूड के मशहूर रेस्टोरेंट ‘कुप्पूस्वामी’ के मालिक शंकर नारायण की आत्महत्या की खबर ने शहर को हैरान कर दिया है। कांके रोड पर स्थित यह रेस्टोरेंट हमेशा भीड़ से भरा रहता था और असली साउथ इंडियन स्वाद के लिए प्रसिद्ध था। सोमवार सुबह शंकर अपने ही कमरे में मृत पाए गए। पुलिस शुरुआती जांच में इसे खुदकुशी मान रही है और कारण कर्ज का बढ़ता दबाव और मानसिक तनाव बताया जा रहा है।

यह है पूरा मामला

कांके थाना पुलिस का कहना है कि शंकर नारायण का शव उनके कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने कहा कि शंकर कुछ महीनों से कर्ज के भारी दबाव में थे। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच जारी है और पुलिस सुसाइड नोट की भी तलाश कर रही है। होटल व्यवसाय में है परिवार मूल रूप से केरल के रहने वाले शंकर का परिवार रांची में होटल व्यवसाय से लंबे समय से जुड़ा रहा है। उनके बड़े भाई का होटल हजारीबाग रोड पर है। भाई वेलाई ने बताया कि हर साल मंदिर में होने वाली सालाना पूजा में दोनों साथ जाते थे, लेकिन इस बार शंकर अकेले ही गए। परिवार के लोगों ने बताया कि शंकर बाजार से लिए गए भारी लोन और कर्ज के कारण डिप्रेशन में थे।

दूसरी पत्नी ने यह दिया बयान

परिजनों ने बताया कि शंकर ने दो विवाह किए थे। पहली पत्नी का निधन 10 साल पहले हुआ था। उनसे दो बेटे हैं। छह साल पहले उन्होंने दूसरी शादी की। दूसरी पत्नी ने बताया कि शंकर लगातार आर्थिक तनाव और डेब्ट प्रेशर से जूझ रहे थे। इसके कारण उन्होंने यह कदम उठाया।राजधानी में फेमस है ‘कुप्पूस्वामी’ रेस्टोरेंटरांची में कुप्पूस्वामी साउथ इंडियन फूड पसंद करने वालों के लिए सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। यहां खासकर डोसा, इडली, उपमा, फिल्टर कॉफी जैसे व्यंजन बेहद लोकप्रिय हैं। असली साउथ इंडियन स्वाद और साफ-सुथरे माहौल के कारण यह रेस्टोरेंट वर्षों से लोगों की पहली पसंद रहा है।

Related Articles