Home » CRPF Jawan Death : सारंडा में तैनात सीआरपीएफ जवान की मौत

CRPF Jawan Death : सारंडा में तैनात सीआरपीएफ जवान की मौत

Jharkhand Hindi News : भुलन राम की तबीयत अचानक बिगड़ गई, उन्हें उल्टी होने लगी। उन्हें तत्काल बिसरा इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई

by Rajeshwar Pandey
CRPF Jawan Death
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के जराइकेला थाना अंतर्गत सारंडा जंगल में तैनात सीआरपीएफ 134 बटालियन के जवान भुलन राम की रविवार रात्रि मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार भुलन राम की तबीयत अचानक बिगड़ गई, उन्हें उल्टी होने लगी। जवानों ने उन्हें तत्काल बिसरा इलाज के लिए ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जवान का शव पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेजा गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा मौत का कारण

पश्चिमी सिंहभूम जिला के एसपी अमित रेनू ने बताया कि सीआरपीएफ जवान की मौत हुई है, लेकिन मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। यह घटना उस समय हुई जब सारंडा जंगल में माओवादियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

भुलन राम का विवरण
फोर्स नं -920720043
S.I- G.D भुलन राम
पिता- स्वर्गीय रग्तू राम
उम्र- 59
पता – राघवपुर, डुमरी
P.O- डुमरी, बुजुर्ग
P.S- नयागांव
जिला- छपरा
राज्य- बिहार।

Read Also- Chaibasa Crime News : पारा शिक्षक हत्याकांड में पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Related Articles