Home » RANCHI NEWS: बम धमकी मामले में श्रीनिवास लुइस से रांची पुलिस करेगी पूछताछ, तीन FIR दर्ज

RANCHI NEWS: बम धमकी मामले में श्रीनिवास लुइस से रांची पुलिस करेगी पूछताछ, तीन FIR दर्ज

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: झारखंड समेत देश के कई राज्यों की अदालतों और सरकारी कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी श्रीनिवास लुइस से अब रांची पुलिस भी पूछताछ करेगी। इस मामले में रांची में उसके खिलाफ तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं। ये मामले कोतवाली और सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में दर्ज हैं। बता दें कि आरोपी पिछले करीब छह महीनों से देशभर की कई अदालतों को बम धमाके की धमकी दे रहा था। इस संबंध में विभिन्न राज्यों में अब तक करीब 100 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। फिलहाल श्रीनिवास लुइस दिल्ली पुलिस की कस्टडी में है।

रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि दिल्ली पुलिस से अनुमति मिलते ही आरोपी को रिमांड पर रांची लाकर पूछताछ की जाएगी। दिल्ली पुलिस ने आरोपी को कर्नाटक के मैसूर से गिरफ्तार किया था। डिजिटल ट्रैकिंग के जरिए उसकी लोकेशन का पता लगाकर यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार श्रीनिवास मूल रूप से बेंगलुरु का रहने वाला है और अविवाहित है। वह वृंदावन लेआउट इलाके में अपनी मां के साथ किराए के मकान में रहता था। उसकी मां सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी हैं। आरोपी ने पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि धमकियों के पीछे उसकी मंशा क्या थी और क्या वह किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा हुआ है।

Related Articles

Leave a Comment