नई दिल्ली : Starliner Spacecraft Back Earth : भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को लेकर अंतरिक्ष में गया स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट, शनिवार को खाली ही वापस धरती पर लौट आया है। उनके साथ अंतरिक्ष में गए उनके उनके सहयात्री बुच विलमोर भी अंतरिक्ष में फंसे हुए हैं।
Starliner Spacecraft Back Earth : रेगिस्तान में उतरा स्पेसक्राफ्ट
स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट को सुरक्षित धरती पर वापस ले आने में सफलता मिली है। इस स्पेसक्राफ्ट की लैंडिंग अमेरिका के न्यू मैक्सिको स्थित व्हॉइट सैंड स्पेस हॉर्बर,रेगिस्तान में की गई। स्पेस क्राफ्ट की सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित करने के लिए इसमें तीन पैराशूट भी लगे हुए थे।
Starliner Spacecraft Back Earth : अगले वर्ष वापस आएंगी सुनीता विलियम्स
सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर जिस स्पेसक्राफ्ट से गए थे, उसमें तकनीकी खराबी आ जाने की वजह से लगभग 3 महीनों से दोनों अंतरिक्ष यात्री, स्पेस में ही फंसे हुए हैं। इस दौरान सुनीता विलियम्स अपनी हड्डियों की क्षमता भी खो रही हैं। इसका गहरा प्रभाव उनके स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। अगले वर्ष तक उनके आने की कोई संभावना नहीं दिख रही। उन्हें स्पेसक्राफ्ट के जरिए धरती पर लाने में बहुत जोखिम था। इसी जोखिम को देखते हुए स्पेसक्राफ्ट को खाली ही वापस लाने का फैसला किया गया।

