Home » Jamshedpur News : टाटानगर रेलवे स्टेशन पर 34.7 किलो गांजा के साथ बिहार के तीन तस्कर गिरफ्तार, GRP और RPF की संयुक्त कार्रवाई

Jamshedpur News : टाटानगर रेलवे स्टेशन पर 34.7 किलो गांजा के साथ बिहार के तीन तस्कर गिरफ्तार, GRP और RPF की संयुक्त कार्रवाई

तस्करों का नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : दक्षिण पूर्व रेलवे जोन अंतर्गत टाटानगर रेलवे स्टेशन पर एक बार फिर मादक पदार्थों की तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। संयुक्त कार्रवाई में जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने 34.7 किलोग्राम गांजा के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजा की खेप को जब्त कर लिया गया है और शनिवार को आरोपियों से पूछताछ जारी है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के अरवल जिले के इमामगंज निवासी अमित कुमार तथा गोपालगंज जिले के यादवपुर निवासी बबलू सिंह और अजीत कुमार शुक्ला के रूप में हुई है।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे हावड़ा–जगदलपुर एक्सप्रेस से गांजा लेकर टाटानगर पहुंचे थे। यहां से उन्हें बिहार जाने वाली ट्रेन पकड़कर खेप को आगे पहुंचाना था। इसी दौरान आरपीएफ उड़नदस्ता को गांजा तस्करी की गुप्त सूचना मिली।

सूचना के आधार पर स्टेशन परिसर में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई। तीनों संदिग्धों को रोककर उनके बैग की तलाशी ली गई, जिसमें कुल 34.7 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद तीनों को हिरासत में लेकर जीआरपी के हवाले कर दिया गया।

फिलहाल जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। इसके साथ ही इस तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

Read also – Jamtara Murder : जामताड़ा में नदी किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Related Articles

Leave a Comment