Home » Chaibasa News : गुवा रेलवे मार्केट में चोरी का खुलासा, करण गोप गिरफ्तार

Chaibasa News : गुवा रेलवे मार्केट में चोरी का खुलासा, करण गोप गिरफ्तार

मोबाइल दुकान और राशन दुकान को बनाया था निशाना, चोरी के मोबाइल फोन और होम थिएटर बरामद; स्थानीय युवकों की सतर्कता से पकड़ा गया आरोपी

by Hari Shankar Gope
Chaibasa News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे मार्केट में सोमवार की आधी रात मोबाइल दुकान और राशन दुकान में हुई चोरी की घटना के मामले में पुलिस ने करण गोप नामक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी किए गए मोबाइल फोन और होम थिएटर भी बरामद कर लिए गए हैं। इस मामले में स्थानीय युवकों की सतर्कता और तत्परता से आरोपी को पकड़ने में पुलिस को मदद मिली।

मोबाइल बेचने पहुंचा था आरोपी, युवकों को हुआ संदेह

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेलवे मार्केट में चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी कथित तौर पर चोरी किए गए मोबाइल फोन बेचने के लिए पोरस हाटिंग पहुंचा था। वहां मौजूद स्थानीय युवकों को उसकी गतिविधियों पर संदेह हुआ। युवकों ने उससे मोबाइल फोन के संबंध में पूछताछ की। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल गुवा थाना पुलिस को सूचना दी गई।

झाड़ियों में फेंके मिले चोरी के सामान

सूचना मिलने के बाद स्थानीय युवकों की मदद से पोरस हाटिंग क्षेत्र में तलाशी ली गई। इस दौरान झाड़ियों में फेंके हुए चोरी के मोबाइल फोन और होम थिएटर बरामद हुए। इसके बाद चोरी की घटना में कथित रूप से शामिल करण गोप को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

अन्य आरोपियों की संलिप्तता की जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल गुवा थाना पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि रेलवे मार्केट में हुई चोरी की घटना में करण गोप के अलावा अन्य लोग भी शामिल थे या नहीं। साथ ही, चोरी की घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Read Also Chaibasa Education News : चक्रधरपुर कॉलेज में शिक्षकों की कमी से पढ़ाई बाधित, एनएसयूआई ने कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन

Related Articles

Leave a Comment