Home » Panchang & Horoscope@ 5 July 2025 (Saturday। शनिवार) : आज का पंचांग एवं राशिफल व शुभ अंक

Panchang & Horoscope@ 5 July 2025 (Saturday। शनिवार) : आज का पंचांग एवं राशिफल व शुभ अंक

by Anand Mishra
Horoscope & Panchang
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

आज का पंचांग

  • वार : शनिवार
  • तिथि : दशमी
  • नक्षत्र : चित्रा
  • योग : शूल
  • करण : गर
  • सूर्योदय : प्रातः 05:18 बजे
  • सूर्यास्त : सायं 06:57 बजे
  • चंद्रमा : तुला राशि में
  • शुभ मुहूर्त : अभिजीत मुहूर्त – सुबह 11:56 से दोपहर 12:49 बजे तक
  • राहुकाल : सुबह 09:00 से 10:30 बजे तक

सूर्योदय के समय की ग्रह स्थिति

  • सूर्य मिथुन में
  • चंद्र तुला में
  • मंगल सिंह में
  • बुध कर्क में
  • गुरु मिथुन में
  • शुक्र वृष में
  • शनि मीन में
  • राहु कुंभ में
  • केतु सिंह में

लग्नारंभ समय

  • कर्क 06:13 बजे से
  • सिंह 08:29 बजे से
  • कन्या 10:41 बजे से
  • तुला 12:52 बजे से
  • वृश्चिक 15:06 बजे से
  • धनु 17:22 बजे से
  • मकर 19:28 बजे से
  • कुंभ 21:14 बजे से
  • मीन 22:47 बजे से
  • मेष 00:17 बजे से
  • वृष 01:57 बजे से
  • मिथुन 03:56 बजे से

शनिवार वर्ष 2025 का 186वां दिन

  • दिशाशूल पूर्व
  • ऋतु वर्षा
  • विक्रम संवत् 2082
  • शक संवत् 1947
  • मास आषाढ़
  • पक्ष शुक्ल
  • तिथि दशमी संध्या 06:59 बजे समाप्त
  • नक्षत्र स्वाती रात्रि 07:52 बजे समाप्त
  • योग सिद्ध रात्रि 08:36 बजे समाप्त
  • करण तैतिल 05:47 बजे
  • तदनन्तर गर संध्या 06:59 बजे समाप्त
  • चन्द्रायु 09:6 घण्टे
  • रवि क्रान्ति उत्तर 220 47Ó
  • सूर्य उत्तरायण
  • कलि अहर्गण 1872396
  • जूलियन दिन 2460861.5
  • कलियुग संवत् 5125
  • कल्पारंभ संवत् 1972949123
  • सृष्टि ग्रहारंभ संवत् 1955885123
  • वीरनिर्वाण संवत् 2551

हिजरी सन् 1446

  • महीना मोहर्रम
  • तारीख 09

🔯 आज का राशिफल एवं शुभ अंक

मेष (Aries) : आज का दिन आपके लिए परिश्रम का प्रतिफल लेकर आएगा। बीते दिन की मेहनत आज रंग लाएगी और कारोबारी कार्यों में नवाचार और तालमेल से सफलता मिलेगी। पुराने मित्रों या सहकर्मियों के साथ मिलकर कोई कार्य कर रहे हैं तो उसमें लाभ मिल सकता है। योजनाएं असरदार रहेंगी और आपके सुझावों को लोग सराहेंगे। जोखिम भरे निर्णय से बचें। पारिवारिक वातावरण सहयोगी रहेगा। (शुभांक : 2, 4, 6)

वृषभ (Taurus) : महत्वपूर्ण कार्य को समय पर निपटाना आज आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। खर्च और आय में संतुलन बना रहेगा। अटके हुए कार्यों में गति आएगी। लेन-देन में जो बाधाएं थीं, वे दूर होंगी। किसी की बातों में आकर प्रपंच में न पड़ें। सकारात्मक सोच और एकाग्रता से कार्यक्षेत्र में मजबूती मिलेगी। सहयोगियों से अपेक्षित मदद मिल सकती है। (शुभांक : 2, 4, 5)

मिथुन (Gemini) : आज राजकीय कार्यों से विशेष लाभ मिल सकता है। सरकारी योजनाओं या मामलों से जुड़े लोगों को सफलता के संकेत हैं। पारिवारिक वातावरण में मेल-मिलाप रहेगा और किसी मेहमान के आगमन से उत्सव जैसा माहौल बनेगा। व्यापार में लाभ मिलने की संभावनाएं प्रबल हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन फलदायी है। विवाहितों के जीवन में भी सुख की वृद्धि होगी। (शुभांक : 6, 8, 9)

कर्क (Cancer) : आर्थिक मामलों में आज का दिन शुभ रहेगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और नए जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आत्ममंथन करें और अनुभव से निर्णय लें। सामाजिक कार्यों में भागीदारी से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। स्त्री पक्ष से सहयोग मिलेगा। (शुभांक : 3, 6, 8)

सिंह (Leo) : आज ऊर्जा और उत्साह से भरे रहेंगे। किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है। सामाजिक मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी और किसी सभा या समारोह में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। पुराने मित्रों से भेंट संभव है। परिवार के किसी सदस्य से विशेष सहयोग मिलेगा। विवाद से बचें और संयम रखें। (शुभांक : 3, 5, 7)

कन्या (Virgo) : आवेग में आकर लिया गया कोई निर्णय आपको मानसिक तनाव में डाल सकता है। दिनचर्या अस्त-व्यस्त रह सकती है और कार्यों में मन कम लगेगा। शारीरिक थकान और अवसाद रह सकता है। निकटस्थ लोग ही नुकसान पहुंचा सकते हैं, सतर्क रहें। कार्यक्रमों में बदलाव संभव है। बाहरी सहयोग की आवश्यकता रहेगी। संयम और धैर्य से कार्य करें। (शुभांक : 1, 4, 6)

तुला (Libra) : आज आलस्य को त्यागें और सक्रिय रहें। भाइयों से सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में तालमेल सुधरेगा। साझेदारी में किए जा रहे कार्यों से अच्छा लाभ मिलेगा। पिछले कुछ दिनों से चल रही उलझनों से राहत मिलेगी। योजनाओं के सफल होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। पारिवारिक मामलों में भी सुखद समाचार मिल सकता है। (शुभांक: 4, 7, 8)

वृश्चिक (Scorpio) : भाई-बंधुओं के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है। वाद-विवाद से दूर रहें। कार्यों में मन नहीं लगेगा और निर्णय लेने में असमर्थता रहेगी। मानसिक द्वंद्व बना रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, विशेषकर पाचन संबंधी समस्याओं से बचाव करें। व्यापार में मंदी का असर हो सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों को स्थगित रखें। (शुभांक : 2, 5, 7)

धनु (Sagittarius) : अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। लेकिन कार्यक्षेत्र में कुछ रुकावटें रहेंगी। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, अतः सावधानी रखें। बुजुर्गों से मतभेद से बचें। पारिवारिक मुद्दों में धैर्य से काम लें। व्यर्थ के विवादों में समय न गंवाएं। शुभ कार्यों में बाधा आ सकती है। (शुभांक : 3, 6, 8)

मकर (Capricorn) : आज आप संपत्ति संबंधी मामलों में लाभ कमा सकते हैं। मेहनत से सफलता मिलेगी और मकान या वाहन संबंधी निर्णय लिए जा सकते हैं। ऋण और रोगों से राहत मिल सकती है। परिजनों से सहयोग मिलेगा और आर्थिक परेशानियों में कमी आएगी। आज लिए गए निर्णय भविष्य के लिए लाभकारी होंगे। (शुभांक : 3, 5, 7)

कुंभ (Aquarius) : घाटे से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। व्यापार और व्यवसाय में धीरे-धीरे स्थितियां बेहतर होंगी। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति या मान-सम्मान मिल सकता है। दवाइयों या उपचार पर खर्च बढ़ सकता है। लेन-देन में स्पष्टता रखें। मित्रों के साथ मतभेद हो सकता है, अतः सतर्क रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। (शुभांक : 3, 5, 7)

मीन (Pisces) : संतोष की भावना रखें तो सफलता निश्चित मिलेगी। व्यापार में लाभ और वृद्धि के संकेत हैं। नौकरी में कुछ उलझनें हो सकती हैं, लेकिन आप बुद्धिमानी से निपट लेंगे। शिक्षा क्षेत्र में कठिनाइयां रह सकती हैं, फिर भी प्रयास जारी रखें। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इच्छित कार्य पूरे हो सकते हैं। (शुभांक : 3, 5, 7)

Read Also- Today’s Panchang & Horoscope @04 July 2025 (Friday। शुक्रवार) : आज का दैनिक पंचांग एवं राशिफल व शुभ अंक

Related Articles