Home » UP Weather Update : यूपी में 4 जून से होगी झमाझम बारिश, देवरिया-गोरखपुर में आज चमक-गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना

UP Weather Update : यूपी में 4 जून से होगी झमाझम बारिश, देवरिया-गोरखपुर में आज चमक-गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना

30 मई को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चलेंगी, जिनकी रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

by Anurag Ranjan
UP WEATHER ALERET : Heavy rain alert in UP, thunderstorms expected
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में तेजी से बदलते मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा। गर्मी और तेज धूप के बीच अब राहत की उम्मीद बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 4 जून 2025 से प्रदेश में झमाझम बारिश की शुरुआत होने वाली है।

आज आंधी और बारिश की संभावना

30 मई को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चलेंगी, जिनकी रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। साथ ही, ओलावृष्टि की भी संभावना है।

इन जिलों में तेज आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी

मौसम विभाग ने जिन जिलों के लिए चेतावनी जारी की है, उनमें शामिल हैं:

ओलावृष्टि और तेज हवा (50–60 किमी/घंटा)

सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बाराबंकी, अयोध्या, मथुरा, बांदा, चित्रकूट, आगरा, फतेहपुर, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर।

इन जिलों में गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना

वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज
लखीमपुर खीरी, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर।

इन क्षेत्रों में चलेंगी तेज हवाएं

40–50 किमी/घंटा झोंकेदार हवा:

जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर
अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, मैनपुरी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं

तापमान में बदलाव की संभावना

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटों में दक्षिणी उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट संभव है। न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं देखा जाएगा।

Read Also: Jharkhand Weather Update : आज भी झमाझम बारिश के आसार, गिरेगा तापमान, मौसम रहेगा सुहाना

Related Articles