लखनऊ/UPSSSC Recruitment: यूपीएसएसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती 2024 के लिए योग्य उम्मीदवार 7 मई 2024 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 जून 2024 तय की गई है। इस पद पर उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य उत्तर प्रदेश सरकार के कई विभागों में जूनियर इंजीनियरों के कुल 2,847 पदों को भरना है।

7 मई, 2024 को ऑनलाइन आवेदन शुरू होगा। वही आवेदन शुल्क समायोजन और आवेदन फॉर्म में सुधार की आखिरी तारीख 14 जून, 2024 है।
इस पद के लिए एलिजिबल होने के लिए आवेदकों को 10+2 के साथ-साथ ग्रेजुएशन भी पूरा करना होगा और साथ ही किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से प्रासंगिक 3-वर्षीय डिप्लोमा या सर्टिफिकेट होना चाहिए।
UPSSSC Recruitment: आयु सीमा
इसके अलावा, नोटिफिकेशन के अनुसार, यूपीएसएसएससी जूनियर इंजीनियर सिविल भर्ती 2024 के लिए एलिजिबल होने के लिए उम्मीदवारों की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए और 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी।
पीईटी 2023 के बाद मुख्य परीक्षा करनी होगी पास
जूनियर सिविल इंजीनियर पद पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा पास करनी होगी। जिसके लिए उम्मीदवारों को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2023 के स्कोर के आधार पर किया जाएगा। इसलिए इस भर्ती के लिए वही आवेदन कर सकते हैं जो पीईटी 2023 में शामिल हुए थे और आयोग की ओर से वैलिड स्कोर कार्ड जारी किया गया है।
READ ALSO : केंद्रीय कर्मियों को तोहफा, चार प्रतिशत बढ़ा डीए, उज्ज्वला योजना की सब्सिडी 1 साल और

