Home » 2nd November Shah Rukh Khan Birthday: 200 करोड़ से भी ज्यादा है शाहरुख खान के ‘मन्नत’ की कीमत, हीरे से जड़ा है नेमप्लेट

2nd November Shah Rukh Khan Birthday: 200 करोड़ से भी ज्यादा है शाहरुख खान के ‘मन्नत’ की कीमत, हीरे से जड़ा है नेमप्लेट

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

शाहरुख खान का घर ‘मन्नत’ समुद्र के किनारे बसा ‘किंग खान’ का सपना और एक फैन हब बन चुका है। 27000 स्क्वायर फीट में फैले मन्नत की कीमत आज लगभग 200 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है, जो इसे भारत के सबसे महंगे घरों में शुमार करता है। यह छह माले का बंगला विंटेज और मॉडर्न आर्किटेक्चर का परफेक्ट ब्लेंड है।


इस बंगले का नाम पहले विला विएना था, जिसे बाद में शाहरुख ने ख़रीदा और इसका नाम मन्नत रखा, क्योंकि यह उनके लिए एक मन्नत की तरह था।
इस बंगले को 1914 में बनाया गया था, जिसका मालिक एक पारसी परिवार था। 90 के दशक में इसे एक एस्टेट फर्म ने ख़रीदा और सलमान खान के सामने इस बंगले को खरीदने का ऑफर दिया था।


बाद में 2001 में शाहरुख खान ने इस बंगले को ख़रीदा और आज वही ‘मन्नत’ किसी टूरिस्ट स्पॉट से कम नहीं है। चर्चा थी कि इसका नेमप्लेट 20 – 25 लाख रुपए के हीरों से जड़ा हुआ है, लेकिन बाद में गौरी खान ने बताया कि ये नेमप्लेट ग्लास क्रिस्टल्स से बना है। मन्नत में जिम, प्राइवेट थिएटर, स्विमिंग पूल, और बच्चों के खेलने का एरिया जैसी सुविधाएं हैं, जो इसे एक परफेक्ट फैमिली होम बनाती हैं।

Read Also- Bhool Bhulaiyaa 3 Review: कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित की तिकड़ी ने किया कमाल, जानें कैसी है ‘भूल भुलैया 3’?

Related Articles