Home » वूमेंस एशिया कप क्रिकेट का शिड्यूल जारी, जानिए किस टीम का कब होगा मुकाबला

वूमेंस एशिया कप क्रिकेट का शिड्यूल जारी, जानिए किस टीम का कब होगा मुकाबला

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली: Women’s Asia Cup 2024: एशियन क्रिकेट काउंसिल ने महिला एशिया कप का शिड्यूल जारी कर दिया है। यह मैच श्रीलंका के दाम्बुला में 19 से 29 जुलाई तक खेला जाएगा। इसमें कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। पिछले एशिया कप में 7 टीम ने ही हिस्सा लिया था और एक दूसरे के खिलाफ सबने एक-एक मैच खेला था। इस बार के एशिया कप में 1 टीम बढ़ा दी गई है और 4-4 के दो ग्रुप भी बना दिए गए है। वही वूमेंस एशिया कप के बाद ही बांग्लादेश में वूमेंस टी-20 विश्व कप भी खेला जाएगा। टी-20 विश्व कप से पहले एशिया कप होने से टीमों को फायदा होगा।

Women’s Asia Cup 2024: भारत-पाकिस्तान का मुकाबला 21 जुलाई को

वूमेंस एशिया कप के सारे मैच श्रीलंका के दाम्बुला में खेले जाएंगे। वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला 21 जुलाई को होना है। एशिया कप सारी टीमों के लिए टी-20 विश्व कप से पहले आखिरी मौका होगा।

Women’s Asia Cup 2024: भारत-नेपाल से होगी शुरुआत

एशिया कप की शुरुआत 19 जुलाई को भारत और नेपाल के मैच से होगी। वहीं इसी दिन पाकिस्तान की टीम का मुकाबला यूएई से होगा। भारत, नेपाल, पाकिस्तान और यूएई की टीम ग्रुप-ए में है, तो वहीं दूसरी तरफ श्रीलंका, बांग्लादेश, थाईलैंड और मलेशिया की टीम ग्रुप-बी में है। ग्रुप बी के मैचों की शुरुआत 20 तारीख से होगी। 20 जुलाई को पहला मैच थाईलैंड और मलेशिया के बीच खेला जाएगा। वहीं, दूसरा मैच श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच होगा। दोनों ही ग्रुप से टॉप 2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई होंगी।

Women’s Asia Cup 2024: फाइनल मैच 29 जुलाई को

वूमेंस एशिया कप का सेमीफाइनल मैच 26 जुलाई और फाइनल मैच 29 जुलाई को खेला जाएगा। पिछले एशिया कप में भारत की टीम चैंपियन बनी थी। अब तक कुल 8 बार वूमेंस एशिया कप खेला गया है, जिसमें से 7 बार भारतीय टीम ने ट्रॉफी जीती है, तो वहीं 1 बार बांग्लादेश की टीम जीती है। 2018 के वूमेंस एशिया कप में बांग्लादेश की टीम और भारत के बीच फाइनल मैच खेला गया था, जिसमें बांग्लादेश की टीम को जीत मिली थी।

Women’s Asia Cup 2024: अलग-अलग फार्मेट में हुआ वूमेंस एशिया कप

हम आपको बता दें कि वूमेंस एशिया कप अब तक अलग-अलग फार्मेट में हुआ है। इसमें 4 बार वनडे और 3 बार टी-20 फार्मेंट में खेला गया है। महिला एशिया कप की शुरुआत साल 2004 को हुई थी, जबकि टी-20 फार्मेंट की शुरुआत 2012 से हुई है।

 

Read also:- MI vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने 277 रन बनाकर रच दिया इतिहास, मुंबई इंडियंस को 31 रन से हराया

Related Articles