Home » Khelo India Para Games 2025 : वैश्विक पदक जीतने की इच्छा रखनेवालों के खेलो इंडिया इवेंट द बेस्ट प्लेटफार्म : डॉ. मनसुख मंडाविया

Khelo India Para Games 2025 : वैश्विक पदक जीतने की इच्छा रखनेवालों के खेलो इंडिया इवेंट द बेस्ट प्लेटफार्म : डॉ. मनसुख मंडाविया

* खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 का भव्य उद्घाटन, 1300 से अधिक पैरा एथलीट लेंगे हिस्सा

by Anand Mishra
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने गुरुवार को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम परिसर स्थित केडी जाधव इंडोर हॉल में खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 के दूसरे संस्करण का औपचारिक उद्घाटन किया। इस प्रतिष्ठित आयोजन में देशभर से 1300 से अधिक पैरा एथलीट अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यह आयोजन आठ दिनों तक चलेगा।

मशाल रैली के साथ उद्घाटन

उद्घाटन समारोह में केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार भी उपस्थित थे। इस दौरान एक विशेष मशाल रैली का आयोजन किया गया, जिसमें छह प्रमुख पैरालिंपियन ने हिस्सा लिया। इन पैरालिंपियनों में सिमरन शर्मा (एथलेटिक्स), प्रवीण कुमार (बैडमिंटन), नितेश कुमार (बैडमिंटन), नित्या श्री (बैडमिंटन) और प्रीति पाल (एथलेटिक्स) शामिल थे। इस रैली में भारतीय पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष और पूर्व पैरालिंपियन देवेंद्र झाझरिया तथा अरुणाचल प्रदेश के खेल एवं युवा मामलों के मंत्री केंटो जिनी भी शामिल हुए।

दृढ़ निश्चय व सही दिशा में परिश्रम का सकारात्मक परिणाम

इस अवसर पर डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा, “जब कोई दृढ़ निश्चयी होता है, सही दिशा में मेहनत करता है, तो परिणाम हमेशा सकारात्मक होते हैं। खेलो इंडिया पैरा गेम्स हमारे एथलीटों के लिए सफलता का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं।” उन्होंने पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत द्वारा 29 पदकों की ऐतिहासिक उपलब्धि की चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय पैरा एथलीट अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन कर रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, “खेलो इंडिया इवेंट अब भारत के उन एथलीटों के लिए सबसे उपयुक्त प्लेटफार्म बन गया है, जो वैश्विक स्तर पर पदक जीतने की इच्छा रखते हैं। चाहे वह खेलो इंडिया यूथ गेम्स हो, खेलो इंडिया स्कूल गेम्स, खेलो इंडिया विंटर गेम्स या खेलो इंडिया पैरा गेम्स, भारतीय खिलाड़ी हर जगह अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।”

डॉ. वीरेंद्र कुमार ने की सराहना

केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा, “खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 न केवल एथलीटों के लिए एक प्रतिस्पर्धात्मक मंच है, बल्कि यह उनकी प्रेरणादायक यात्रा को उजागर करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का अवसर भी प्रदान करता है।”

पैरा गेम्स 2025 में प्रतियोगिताएं

इस वर्ष खेलो इंडिया पैरा गेम्स में छह प्रमुख खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, जिनमें पैरा एथलेटिक्स, पैरा बैडमिंटन, व्हीलचेयर बास्केटबॉल, पैरा स्विमिंग, पैरा टेबल टेनिस और पैरा पावरलिफ्टिंग शामिल हैं। इन खेलों के माध्यम से युवा पैरा एथलीटों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

Related Articles