Home » झारखंड के गिरिडीह में लगी आग, बगोदर इलाके में 10 दुकानें जलकर राख

झारखंड के गिरिडीह में लगी आग, बगोदर इलाके में 10 दुकानें जलकर राख

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: Damage From Fire: बगोदर में राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर आज तड़के अगलगी की घटना में करीब 10 फुटपाथ दुकानें जलकर राख हो गईं। घटना से प्रभावित दुकानदारों ने लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई है। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है। तड़के दुकानों से धुआं और लपटें उठतीं देख भगदड़ मच गई और लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। हालांकि धनवार से दमकल के पहुंचने से पहले ही सभी दुकानें आग में घिर चुकी थीं।

Damage From Fire: विधायक मौके पर पहुंचे

घटना में एक डिजिटल स्टूडियो, एक जनरल स्टोर समेत सब्जी की दुकानों में आग लगी है। मामले की सूचना मिलने पर सैकड़ों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। विधायक का कहना है कि गर्मी जब प्रारंभ होती है तो ऐसी घटनाएं घटनी शुरू हो जाती हैं। उन्होंने राज्य सरकार से प्रभावित दुकानदारों को मुआवजा देने की मांग की है। अभी सड़क से मलबा हटाने और बची-खुची सामग्रियों को दुकान से निकालने का काम जारी है।

 

Read also:- तमिलनाडु से 21,000 किलोमीटर की यात्रा पर निकलीं ‘बुलेट रानी’ पहुंचीं जमशेदपुर

Related Articles