Home » Chaibasa News : चाईबासा में सातवीं अविरल मेमोरियल बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन, डीसी-एसपी ने विजेताओं को किया सम्मानित

Chaibasa News : चाईबासा में सातवीं अविरल मेमोरियल बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन, डीसी-एसपी ने विजेताओं को किया सम्मानित

उपायुक्त मनीष कुमार ने अभिभावकों से बच्चों को खेलों के प्रति प्रेरित करने का आग्रह करते हुए कहा कि बैडमिंटन से दिमाग केंद्रित होता है और एक-डेढ़ घंटे का अभ्यास बच्चों को पढ़ाई और खेल दोनों में सफल बना सकता है।

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा: बिरसा मुंडा इंडोर स्टेडियम, चाईबासा में मधुसूदन विद्यालय आसनतलिया, चक्रधरपुर और डॉ. सीए मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से प्रायोजित सातवीं अविरल मेमोरियल अंतर विद्यालय जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 का फाइनल मुकाबला संपन्न हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि उपायुक्त मनीष कुमार और विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक अमित रेनू, जिला खेल पदाधिकारी मरकस हेम्ब्रोम और मधुसूदन विद्यालय के निदेशक बलराज कुमार हिन्दवार मौजूद रहे।

फाइनल परिणाम

अंडर-11 बालक एकल में मधुसूदन विद्यालय के अभिजीत पिंगुवा विजेता और जिला स्कूल के भावेश नायक उपविजेता रहे। अंडर-13 बालक एकल में अमरदीप पूर्ति विजेता, शुभम हेंब्रम उपविजेता। अंडर-15 और अंडर-17 बालक एकल में डीपीएस चाईबासा के अमन देवगम विजेता बने।

बालक युगल में अंडर-11 में अभिजीत पिंगुवा-मयंक नंदा, अंडर-13 में अमरदीप पूर्ति-अभिजीत पिंगुवा, अंडर-15 में वेदांश सतपति-उत्कर्ष हांसदा और अंडर-17 में कबीर हेंब्रम-उत्कर्ष हांसदा विजेता रहे।

बालिका वर्ग में अंडर-11 एकल में संत जेवियर्स की अनन्या सिंकु, अंडर-13 एकल में अनुष्ठा बिरुआ, अंडर-15 में मंजीता बिरुआ और अंडर-17 में सुभानी बारी विजेता रहीं। युगल वर्ग में भी संत जेवियर्स बालिका विद्यालय का दबदबा रहा।कार्यक्रम में रेफरी जगदीश जामुदा, निर्णायक, गणमान्य नागरिक और खेल प्रेमी मौजूद थे।

बच्चों को खेलों के प्रति करें प्रेरित: उपायुक्त

उपायुक्त मनीष कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह मंच खिलाड़ियों को इम्प्रूव और प्रूव करने का अवसर देता है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को खेलों के प्रति प्रेरित करने का आग्रह किया। कहा कि बैडमिंटन से दिमाग केंद्रित होता है और एक-डेढ़ घंटे का अभ्यास बच्चों को पढ़ाई और खेल दोनों में सफल बना सकता है। उन्होंने बैडमिंटन कोर्ट को मंदिर जैसा पवित्र बताते हुए उसका सम्मान करने की बात कही। साथ ही खेल के बाद स्ट्रेचिंग की सलाह दी। पुलिस अधीक्षक सह बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित रेनू ने कहा कि शारीरिक खेल बच्चों को मोबाइल-लैपटॉप से दूर रखकर शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक है।

बच्चों को तराशने की कोशिश: अशोक जोशी

एसोसिएशन के सचिव अशोक जोशी ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को तराश कर अच्छा खिलाड़ी बनाना है। जिले के खिलाड़ी सचिन राणा पेरू में मुख्य कोच हैं, 9 खिलाड़ी रेलवे में और एक आयकर विभाग में कार्यरत हैं। गिरिडीह में चल रही स्टेट चैंपियनशिप में जिले के 5 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उन्होंने अंडर-11 विजेताओं के लिए विशेष प्रशिक्षण की घोषणा की।

Read Also Chaibasa News : जेटेट परीक्षा के सफल एवं कदाचार मुक्त संचालन को लेकर डीसी व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

Related Articles

Leave a Comment