
अफगानिस्तान : अफगानिस्तान में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि आधे घंटे के भीतर अफगानिस्तान में तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 दर्ज की गई है।
भीषण भूकंप से अफगानिस्तान में भारी तबाही
बता दें कि इस भूकंप का केंद्र पश्चिमी अफगानिस्तान के एक प्रमुख शहरी केंद्र हेरात शहर से 40 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में बताया गया है। भूकंप के जोरदार झटकों में सैकड़ों लोगों के मरने की सूचना है। मरने वालों की संख्या अब तक 320 तक पहुंच गई है। हजारों की संख्या में घायल हैं। हजारों घर जमींदोज हो गए हैं।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की रिपोर्ट में क्या कहा गया
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (National Center for Seismology) की रिपोर्ट के अनुसार, अफगानिस्तान में शनिवार को आधे घंटे के भीतर तीन जोरदार भूकंप आए। पहला झटका 12 बजकर 11 मिनट पर आया। इसकी तीव्रता 6.1 रिक्टर स्केल पर रिकॉर्ड की गई। दूसरा झटका दोपहर 12 बजकर 19 मिनट पर महसूस किया गया, और इसकी तीव्रता 5.6 थी। तीसरा और अंतिम झटका दोपहर 12 बजकर 42 मिनट पर आया और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 थी। यह भूकंप अफगानिस्तान में तीन अलग-अलग समय पर हुआ। इसकी वजह से हजारों लोगों को काफी नुकसान पहुंचा है।
स्थानीय अधिकारी ने दी जानकारी
भूकंप के बाद, अफगानिस्तान के पश्चिमी क्षेत्र में स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि बहुत बड़ी संख्या में व्यक्तियों की मौत हो गई है। हजारों लोग घायल हो गए। भूकंप के कारण कई जगहों पर भूस्खलन हुआ और कई इमारतें ढह गई हैं। इसके परिणामस्वरूप मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। भूकंप के खौफ से लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और इसके संदर्भ में कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
भूकंप से चिंतित हैं लोग
स्थानीय निवासियों ने बताया कि “हम अपने कार्यालयों में थे।अचानक इमारत हिलने लगी। दीवार के प्लास्टर गिरने लगे और दीवारों में दरारें आ गईं, कुछ दीवारों और इमारत के कुछ हिस्से ढह गए।” आगे उन्होंने बताया कि “मैं अपने परिवार से संपर्क नहीं कर पा रहा हू।, नेटवर्क कनेक्शन काट दिया गया है। मैं बहुत चिंतित और डरा हुआ हूं, यह भयावह था।’’
डिजास्टर मैनेजमेंट के प्रवक्ता का जवाब
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (National Disaster Management Authority) के प्रवक्ता ने एएफपी को बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। ग्रामीण और पहाड़ी इलाकों में भी भूस्खलन हुआ है। उन्होंने कहा कि फिलहाल हमारे पास सही जानकारी नहीं है और यूएसजीएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा गया है कि भीषण भूकंप के कारण सैकड़ों लोगों की मौत की आशंका है।
राहत और बचाव कार्यक्रम जारी
अफगान अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के झटकों से कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे लोग मलबे में फंस गए। इस चुनौतीपूर्ण स्थिति का सामना करने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है, जिसके तहत घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है, और लोगों को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने में मदद की जा रही है।
READ ALSO :

