Home » वेस्टइंडीज दौरे में 3 वनडे और 5 टी-20 मुकाबले के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम का ऐलान

वेस्टइंडीज दौरे में 3 वनडे और 5 टी-20 मुकाबले के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम का ऐलान

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

स्पोर्ट्स डेस्क : इंग्लैंड के वेस्टइंडीज दौरे की शुरुआत तीन दिसंबर से हो रही है और मुकाबले 21 दिसंबर तक खेले जाएंगे। इंग्लैंड के वेस्टइंडीज दौरे में 3 वनडे और 5 टी-20 मुकाबले खेले जाएंगे। विश्व कप 2023 में इंग्लैंड का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा हैं इसको देखते हुए वेस्टइंडीज दौरे में इंग्लैंड ने टीम में कई बदलाव किए हैं। माना जा रहा है कि मोईन अली वनेड टीम का हिस्सा नहीं रहेगें। वही बेन स्टोक्स पुरी सीरीज से बाहर नज़र आएंगे।

चयन समिति ने वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय इंग्लैंड टीम की घोषणा की है। बदलाव के बाद इंग्लैंड टीम कुछ इस प्रकार से है।

वनडे टीम :- जोस बटलर (कप्तान), रेहान अहमद, गस एटकिंसन, हेरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, जैक क्रॉली, सैम कर्रन, बेन डकेट, टॉम हार्टले, विल जैक्स, लियाम लिविंगस्टोन, ओली पोप, फिल साल्ट, जोश टोंग और जॉन टर्नर। वहीं टी20 टीम में 16 खिलाड़ी शामिल हैं।

कौन कौन शामिल है टी-20 टीम में
जोस बटलर (कप्तान), रेहान अहमद, मोईन अली, गस एटकिंसन, हैरी ब्रुक, सैम कर्रन, बेन डकेट, विल जैक्स, लियाम लिविंगस्टोन, टाइमल मिल्स, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टोंग्यू, रीस टॉपले, जॉन टर्नर और क्रिस वोक्स।

दोनों वनडे और टी20 सीरीज में इंग्लैंड जोस बटलर की कप्तानी में खेलेगी। तेज गेंदबाज जोश टंग और जॉन टर्नर को वनडे और टी20, दोनों टीमों में जगह मिली है।

3, 6 और 9 दिसंबर को होंगे वनडे मुकाबले

3 दिसंबर व 6 दिसंबर को एंटीगुआ मे मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं 9 दिसंबर को अंतिम मुकाबला बारबाडोसा मे खेला जाएगा। टी-20 के मुकाबले त्रिनिदाद में खेले जाएंगे। बात अगर इंग्लैंड के प्रदर्शन की जाए तो विश्व कप 2O23 मे अच्छा प्रदर्शन नही रहा। इंग्लैंड ने कुल 8 मैच खेले जिस में उन्हे 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा।

Related Articles