भोजपुरी डेस्क : Gagari : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की फिल्मों में काम करनेवाले कलाकार सिर्फ अभिनय ही नहीं, कला के अन्य क्षेत्रों में भी अपना जलवा बिखेर रहे हैं।
इसी कड़ी में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का एक प्रमुख चेहरा हैं राकेश मिश्रा। भोजपुरी इंडस्ट्री के इस जानेमाने कलाकार ने हाल ही में अपने नए गाने ‘गगरी’ (Gagari)के साथ एक बार फिर धमाल मचा दिया है।
गानों में राकेश के साथ प्रियंका ने घोली है मिठास
अपने अलग और नायाब गानों के बोल के लिए मशहूर राकेश मिश्रा ने इस बार फिर से अपना जलवा अपने फैंस के दिलों में बना रहे हैं। इस गाने में प्रियंका सिंह के साथ उनकी मिठास भरी आवाज ने सुनने वालों का दिल जीता है, और ‘गगरी’ क वीडियो में दिव्या रल्हन के हॉट अंदाज ने गाने को और भी रंगीन बना दिया है।
रिलीज होते ही वायरल हुए गाने (Gagari), लोगों में उत्साह
‘गगरी’ (Gagari) के गाने रिलीज होते ही वायरल होने लगे हैं। इन गानों ने दर्शकों को अपनी ओर खींचने का काम किया है, जिससे भोजपुरी संगीत के शौकीनों में बड़ा उत्साह देखने को मिल रहा है। तो आइए विस्तार से जानते हैं इस गीत के बारे में।
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार राकेश मिश्रा ने एक बार फिर अपने नए गाने ‘गगरी’ (Gagari) के साथ धमाल मचा दिया है! गाने के रिलीज होते ही यह वायरल हो रहा है और दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। फैंस का काफी अच्छा रिस्पॉन्स देखा जा रहा है।
दिलों को लूट रही हैं दिव्या रल्हन के हॉट अदाएं
बता दें कि इस गाने के वीडियो में राकेश मिश्रा का साथ निभा रही हैं भोजपुरी सिने की नई सनसनी, दिव्या रल्हन। गगरी (Gagari) सॉन्ग में राकेश मिश्रा के अपोजिट अदाकारा दिव्या रल्हन की अदाओं के दीवाने तो लोग पहले से ही थे, लेकिन इस सॉन्ग में उनके हॉट अदाओं ने इसे काफी एंटरटेनिंग बना दिया है।
राकेश मिश्रा का यह गाना पूरी तरह से एंटरटेनमेंट के लिए बनाया गया है और यह बेहद कमर्शियल सॉन्ग है। इसमें सुरीली धुनों की रानी प्रियंका सिंह की शानदार आवाज भी है, जिससे गाने को और भी रूचिकर बनाती है। गाने की मेकिंग भी बेहद खास है और दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है।
मजेदार रही गाने(Gagari) की मेकिंग : राकेश मिश्रा
राकेश मिश्रा इस गाने के प्रमोशन के दौरान दिए गए इंटरव्यू में बताया कि उन्हें कैसे इस गाने को बनाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। गाने में राकेश मिश्रा और दिव्या रल्हन की अद्वितीय केमिस्ट्री ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है।
राकेश मिश्रा ने इस गाने को मजेदार और इसकी मेकिंग को भी मजेदार बताया है, और उन्होंने अपने चाहने वालों से गाने को बड़ा बनाने और अपना प्यार और आशीर्वाद देने की अपील की बात की है।
उन्होंने आगे बताया कि वह हर गाने में दर्शकों के सामने नए रंग और अंदाज के साथ प्रस्तुत होते हैं, ताकि लोग बार-बार उनके संगीत का आनंद ले सकें और मनोहर रहे।
ऑडियंस से रील्स बनाने की अपील
इस डिजिटल एज में अपने गाने को पॉपुलर करने के लिए एक फॉर्मूला सामने आया है। वो है, ‘रील्स’, जिसे अपनाने का भरपूर प्रयास राकेश मिश्रा भी कर रहे हैं।
राकेश मिश्रा ने इस गाने ‘गगरी’ के साथ ऑडियंस से रील्स बनाने की भी अपील की है। उन्होंने आग्रह किया कि लोग इस गाने को ज्यादा से ज्यादा साझा करें और इसे एक हिट बनाएं।
यूट्यूब पर यहां देख सकेंगे गाना (Gagari)
बता दें कि इस धमाकेदार गाने ‘गगरी’ को आप आईएफए म्यूजिक वर्ल्ड के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। गीतकार आजाद सिंह और संगीतकार विशाल सिंह ने इसे और भी रोचक बनाया है, जबकि निर्देशक आशीष सत्यार्थी ने वीडियो को खासीं दिशा में बनाया है। वाही डीओपी का भार राहुल यादव पर था।
READ ALSO : Panchayat 3 का फर्स्ट लुक जारी, तीसरे सीजन का फैंस बेसब्री से कर रहे हैं इंतजार

