Home » नीतीश कुमार ने हासिल किया विश्वास मत, NDA सरकार के पक्ष में पड़े 129 वोट…

नीतीश कुमार ने हासिल किया विश्वास मत, NDA सरकार के पक्ष में पड़े 129 वोट…

by The Photon News Desk
Floor Test
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पॉलिटिकल डेस्क, पटना : बिहार विधानसभा में नीतीश सरकार ने सोमवार को विश्वास मत हासिल कर लिया। एनडीए के पक्ष में 129 वोट पड़े, जबकि विपक्ष के पक्ष में शून्य। फ्लोर टेस्ट से पहले आरजेडी समेत विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया था। सदन में बहुमत साबित करने के लिए 122 विधायकों की जरूरत थी।

विपक्ष के बहिष्कार के बाद सीएम नीतीश कुमार के कहने पर उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने पक्ष में विधायकों को खड़े होने को कहा और उनकी गिनती करवाई। सरकार के समर्थन में 129 वोट पड़े।

स्पीकर को हटाने के समय नीतीश सरकार के पक्ष में 125 वोट पड़े थे। विश्वास मत पर वोटिंग के दौरान 4 और वोट सरकार के पक्ष में बढ़ गए। विश्वास मत के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरजेडी पर जमकर हमला बोला। वहीं, तेजस्वी यादव ने भी सीएम नीतीश कुमार के बार-बार पाला बदलने पर कटाक्ष किया।

Floor Test : नीतीश ने 128 विधायकों के समर्थन का किया था दावा

बिहार में 243 सदस्यों वाले विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए 122 विधायकों की जरूरत थी। 28 जनवरी को नौवीं बार बिहार के सीएम बनने के दौरान नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने 128 विधायकों के समर्थन का दावा किया था। वहीं, महागठबंधन में कांग्रेस (Congress), राजद (RJD) समेत वामपंथी दलों के कुल 114 विधायक हैं।

एनडीए ने फ्लोर टेस्ट से पहले ही दावा किया था उसके पास बहुमत का नंबर है, लेकिन जदयू (JDU) के कुछ विधायक मीटिंग में नहीं पहुंचने से नीतीश कुमार की परेशानी बढ़ गई थी। उधर, तेजस्वी यादव का कहना था कि जदयू के कुछ विधायक उनके साथ जुड़ने के लिए आतुर हैं।

जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) भी एनडीए से नाराज चल रहे थे। इन्हीं सब बातों को देखते हुए तेजस्वी सरकार बनाने का ताल ठोक रहे थे। यदि हम के चार विधायक और जदयू के कुछ विधायक महागठबंधन के साथ जुड़ जाते, तो एनडीए 122 के आंकड़े को छू नहीं पाती।

READ ALSO : डिप्टी सीएम पद खत्म करने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका, जानें क्यों दायर की गई याचिका

Related Articles